Close Menu
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Facebook X (Twitter) Instagram
Public AddaPublic Adda
Facebook X (Twitter) Instagram
Button
  • Home
  • India
  • World
  • States
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Uttar Pradesh
  • Politics
  • Sports
  • Interesting
  • More Adda
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Home | Jharkhand | डांस को लेकर हुआ विवाद, युवक पर चली गोली; हमलावरों की पहचान, गिरफ्तारी जल्द
Jharkhand

डांस को लेकर हुआ विवाद, युवक पर चली गोली; हमलावरों की पहचान, गिरफ्तारी जल्द

जमशेदपुर के बागबेड़ा में युवक को मारी गई गोली, हालत गंभीर — डांस को लेकर हुआ था विवाद
By Samsul HaqueJuly 12, 2025No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Threads Email Copy Link
Share
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

अपनी भाषा चुनेें :

बटन दबाकर थोड़ा इंतज़ार करें...

Jharkhand News: जमशेदपुर अंतर्गत बागबेड़ा थाना क्षेत्र के कीताडीह इलाके में शुक्रवार देर रात एक युवक को गोली मार दी गई। घटना साईं कॉम्प्लेक्स के पास घटी, जहां गोली लगने से युवक आशीष कुमार भगत गंभीर रूप से घायल हो गया। गोली लगने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया और लोग सहम गए।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, गोली चलने की आवाज सुनते ही स्थानीय लोग अपने घरों से बाहर निकल आए और घटनास्थल पर भारी भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलते ही बागबेड़ा पुलिस मौके पर पहुंची और घायल युवक को तत्काल टाटा मुख्य अस्पताल (टीएमएच) पहुंचाया गया। डॉक्टरों ने उसकी हालत को गंभीर बताया है।

गोलीकांड की वजह: साईं मंदिर के पास डांस को लेकर हुआ विवाद

घटना का कारण साईं मंदिर के पास डांस को लेकर हुआ विवाद बताया जा रहा है। स्थानीय लोगों के मुताबिक, कुछ दिन पहले मंदिर परिसर में डांस के दौरान आशीष का कुछ युवकों से विवाद हुआ था। तभी से दोनों पक्षों में तनाव बना हुआ था। दो दिन पहले आरोपित युवकों ने आशीष को गोली मारने की धमकी भी दी थी।

आरोपियों की पहचान, नामजद शिकायत दर्ज

घायल आशीष के जानने वालों ने बताया कि गोलीकांड को रंजन सिंह, बाबू सिंह उर्फ टेपर, राहुल यादव उर्फ छोटू, शुभम प्रसाद और सूरज दास ने अंजाम दिया है। घटना के बाद सभी आरोपी मौके से फरार हो गए। पीड़ित पक्ष ने आरोपियों के खिलाफ नामजद शिकायत दर्ज कराई है।

पुलिस ने घटना स्थल से गोली के खोखे और अन्य साक्ष्य एकत्र किए हैं और सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं, ताकि घटना के समय की सही जानकारी जुटाई जा सके।

थाना प्रभारी ने दिया गिरफ्तारी का भरोसा

बागबेड़ा थाना प्रभारी ने बताया कि घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस त्वरित कार्रवाई में जुट गई है। सभी आरोपियों की पहचान कर ली गई है, और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि ऐसी घटनाएं क्षेत्र की शांति भंग करने वाली हैं और अपराधियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।

बढ़ती घटनाओं से लोग डरे, पुलिस पर उठे सवाल

बस्तीवासियों का कहना है कि हाल के दिनों में इलाके में अपराध और असामाजिक तत्वों की गतिविधियों में वृद्धि हुई है। इस घटना के बाद स्थानीय लोगों ने सुरक्षा को लेकर चिंता जताई है और पुलिस से क्षेत्र में गश्ती बढ़ाने की मांग की है।

घायल आशीष की हालत नाजुक

अस्पताल सूत्रों के अनुसार, आशीष की हालत नाजुक बनी हुई है। डॉक्टरों की एक टीम उसकी लगातार निगरानी कर रही है। गोली उसके शरीर के ऊपरी हिस्से में लगी है और ऑपरेशन की संभावना जताई जा रही है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Ashish Bhagat bullet case Baghbeda firing Jamshedpur firing Jharkhand crime news Kitadih firing news आशीष भगत गोली मामला कीताडीह गोलीबारी खबर जमशेदपुर गोलीकांड झारखंड क्राइम न्यूज बागबेड़ा फायरिंग
Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Threads Email
Samsul Haque
  • Website

Media and newsroom professional with experience in digital journalism, technical operations, and publishing systems since 2010. Worked with Dainik Bhaskar (2010–2013 & 2015–2020) and Khabar Mantra (2013–2015) as a System Executive. Skilled in newsroom management, digital publishing, and fact-based reporting with a strong focus on responsible journalism.

Related Posts

बरवे नगर में बिजली बहाल, जिला परिषद सदस्य मेरी लकड़ा की पहल रंग लाई

July 16, 2026

शराब पीकर लौट रहे तीन युवक हादसे का शिकार, बिगलू उरांव की गई जान

July 16, 2026

RSS कार्यालय बम धमाका मामले में NIA की बड़ी कार्रवाई, लोहरदगा मे 5 ठिकानों पर ताबड़तोड़ छापेमारी

July 16, 2026
Today’s Horoscope
© 2026 Public Adda. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Adsense

Home

News

Web Stories Fill Streamline Icon: https://streamlinehq.com

Web Stories

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.