Close Menu
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Facebook X (Twitter) Instagram
Public AddaPublic Adda

  • Home
  • India
  • World
  • States
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Uttar Pradesh
  • Politics
  • Sports
  • Social/Interesting
  • More Adda
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Home»Social/Interesting»चीन ने बनाई दुनिया की सबसे तेज मैग्लेव ट्रेन, रफ्तार 600 किमी/घंटा से ज्यादा
Social/Interesting

चीन ने बनाई दुनिया की सबसे तेज मैग्लेव ट्रेन, रफ्तार 600 किमी/घंटा से ज्यादा

चीन की नई जनरेशन मैग्लेव ट्रेन 600 किमी/घंटा से अधिक रफ्तार के साथ ‘शॉकवेव किलर सिस्टम’ जैसी तकनीक से शांत और आरामदायक सफर का अनुभव देती है, जो सुरंग में होने वाले ‘टनल बूम’ को खत्म करती है।
By Samsul HaqueAugust 13, 20253 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Threads Telegram
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link

अपनी भाषा चुनेें :

बटन दबाकर थोड़ा इंतज़ार करें...

Social News: चीन की नई सुपरफास्ट मैग्लेव ट्रेन 600 किलोमीटर प्रति घंटा से भी ज्यादा रफ्तार से दौड़ सकती है। हैरान करने वाली बात यह है कि अब यह ट्रेन पूरी तरह शांत और आरामदेह सफर का वादा करती है। ट्रेन की सबसे खास तकनीक है ‘शॉकवेव किलर सिस्टम’, जो सुरंग में घुसते समय होने वाले धमाके जैसी तेज आवाज को रोकने में सक्षम है।

मैग्लेव तकनीक की खासियत यह है कि इसमें ट्रेन ट्रैक को छूती नहीं है, बल्कि चुंबकीय बल से हवा में तैरती हुई चलती है, जिससे घर्षण नहीं होता और रफ्तार कई गुना बढ़ जाती है, लेकिन जब कोई तेज रफ्तार ट्रेन सुरंग में प्रवेश करती है, तो हवा दबती है और एक विस्फोट जैसी आवाज होती है, जिसे ‘टनल बूम’ कहा जाता है। यह आवाज आसपास की इमारतों, इंसानों और जानवरों पर भी बुरा असर डालती है। पारंपरिक ट्रेनों में यह असर आमतौर पर 6 किलोमीटर लंबी सुरंगों में होता है, लेकिन मैग्लेव की रफ्तार इतनी तेज है कि केवल 2 किलोमीटर की सुरंग में भी टनल बूम हो सकता है। इस समस्या का समाधान ढूंढते हुए चीनी वैज्ञानिकों ने सुरंग के मुहाने पर खास तरह के 100 मीटर लंबे ‘साउंडप्रूफ बफर’ लगाए हैं।

यह बफर हवा को धीरे-धीरे बाहर निकालने का रास्ता देते हैं, जिससे ट्रेन के प्रवेश से पहले ही दबाव कम हो जाता है और टनल बूम नहीं बनता। यह बिल्कुल वैसा ही काम करता है जैसे बंदूक में साइलेंसर जिससे गोली चलने की आवाज दब जाती है। इस तकनीक के कारण अब सफर और भी ज्यादा शांत और स्मूद हो गया है। यात्रियों के मुताबिक ट्रेन में किसी तरह का मशीनी शोर सुनाई नहीं देता, सिर्फ एक हल्की चुंबकीय गूंज महसूस होती है। पहले 2004 में चीन ने शंघाई एयरपोर्ट और शहर के बीच मैग्लेव ट्रेन शुरू की थी, जिसकी स्पीड 460 किमी/घंटा थी। लेकिन 2021 में लॉन्च की गई नई जनरेशन की मैग्लेव ट्रेन इससे कहीं ज्यादा तेज और उन्नत है। अब उम्मीद है कि बीजिंग से शंघाई के बीच नई मैग्लेव लाइन बिछाई जाएगी।

इस पर सफर करने में महज 2.5 घंटे लगेंगे, जो अभी की तुलना में लगभग आधा है। इतना ही नहीं, यह सफर एक घरेलू फ्लाइट जितना तेज होगा, लेकिन किराया आधा और प्रदूषण भी बेहद कम। यही वजह है कि यह तकनीक भविष्य की यात्रा का नया मापदंड बनती जा रही है। चीन के अलावा जापान भी पीछे नहीं है। वहां टोक्यो से ओसाका तक ‘चुओ शिंकानसेन’ नामक मैग्लेव लाइन पर काम चल रहा है, जिसकी रफ्तार 505 किमी/घंटा होगी। हालांकि यह प्रोजेक्ट देरी का शिकार है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Follow on Google News
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

Related Posts

कुछ चीजों में अमेरिका से बेहतर है भारत; NRI महिला का सोशल मीडिया पर अनुभव वायरल

June 22, 2026

अंधेरे में चमकता है इस खतरनाक पक्षी का मुकुट, वैज्ञानिक भी हुए हैरान

June 19, 2026

रूस में प्रकृति का खौफनाक मंजर: लाखों मच्छरों ने आसमान में बनाया काला बादल

June 18, 2026

RECENT ADDA.

JSCA स्टेडियम में JPL फाइनल के दौरान भगदड़, स्वास्थ्य मंत्री ने संभाला मोर्चा

June 23, 2026

चिरैया खेल मैदान होगा समतल, ग्रामीणों की मांग पर आगे आए कांग्रेस नेता प्रदीप मिंज

June 23, 2026

एसडीपीओ श्रुति की नई पहल, हर मंगलवार होगी जनसुनवाई

June 23, 2026

विधायक की पहल रंग लाई, कुर्से गांव में नया ट्रांसफॉर्मर लगते ही लौटी बिजली

June 23, 2026

कागजात होने के बावजूद महिला पर हमला, प्रेमनगर में जमीन विवाद ने लिया हिंसक रूप

June 23, 2026
Today’s Horoscope
© 2026 Public Adda. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Adsense

Home

News

Web Stories Fill Streamline Icon: https://streamlinehq.com

Web Stories

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.