फॉण्ट कनवर्टर NEW

Advertisement
Advertisement

चीन का ब्यूटी स्कैम! गोरी टांगें और बड़ी आंखों के पीछे का ‘फेक’ सच

Social News: आज के डिजिटल युग में हम जो सोशल मीडिया पर देखते हैं, क्या वह वाकई सच है? चीन से आ रहे हालिया वीडियो इस सवाल पर एक बड़ी बहस छेड़ रहे हैं। डूयविन और शिहोंग्शू जैसे लोकप्रिय चीनी प्लेटफॉर्म्स पर इन दिनों परफेक्ट

अपनी भाषा में पढ़ें

Advertisement

Social News: आज के डिजिटल युग में हम जो सोशल मीडिया पर देखते हैं, क्या वह वाकई सच है? चीन से आ रहे हालिया वीडियो इस सवाल पर एक बड़ी बहस छेड़ रहे हैं। डूयविन और शिहोंग्शू जैसे लोकप्रिय चीनी प्लेटफॉर्म्स पर इन दिनों परफेक्ट गोरी त्वचा, स्लिम टांगें और बड़ी मासूम आंखों वाली युवतियों की बाढ़ आई हुई है। लेकिन हाल ही में एक चीनी लड़की ने खुद ही इन ‘ब्यूटी सीक्रेट्स’ का पर्दाफाश करते हुए बताया कि जिसे दुनिया नैचुरल ब्यूटी समझ रही है, वह दरअसल चालाकी भरे ‘ब्यूटी हैक्स’ और इल्यूजन (भ्रम) का नतीजा है।

गोरी और स्लिम टांगों का ‘मैजिक’ टाइट्स कनेक्शन

सबसे ज्यादा चर्चा चीन की उन ‘स्किन कलर टाइट्स’ की हो रही है, जो पूरी दुनिया में अब ट्रेंड बन चुका है। चीनी लड़कियां कड़ाके की ठंड में भी शॉर्ट स्कर्ट पहनती हैं और उनकी टांगें एकदम स्मूद और गोरी नजर आती हैं। हकीकत यह है कि ये खास ‘फ्लीस लाइनिंग’ वाली टाइट्स होती हैं, जिन्हें बाहर से देखने पर ऐसा लगता है जैसे लड़की ने कुछ पहना ही नहीं है। यह “नो स्टॉकिंग्स” लुक पैरों को न केवल स्लिम दिखाता है, बल्कि दाग-धब्बे छुपाकर उन्हें परफेक्ट इल्यूजन देता है।

आंखों के नीचे ‘वो चान’ और बेली बटन स्टिकर्स का खेल

सुंदरता के इस मायाजाल में दूसरी बड़ी ट्रिक है ‘एग्यो सैल’ या ‘वो चान’। यह एक कोरियन ट्रेंड से प्रेरित मेकअप तकनीक है, जिसमें आंखों के नीचे हल्की उभरी हुई लाइन बनाई जाती है। इससे आंखें न केवल बड़ी और ब्राइट दिखती हैं, बल्कि चेहरे पर एक मासूमियत और ‘यंग लुक’ आ जाता है। इतना ही नहीं, चीन में अब ‘फेक बेली बटन’ स्टिकर्स भी धड़ल्ले से बिक रहे हैं। हाई-वेस्ट कपड़ों के साथ इन स्टिकर्स को नाभि से थोड़ा ऊपर लगाया जाता है, जिससे शरीर का निचला हिस्सा लंबा और टांगें ज्यादा लंबी दिखाई देती हैं।

अनरियल ब्यूटी स्टैंडर्ड्स: क्या यह स्मार्ट है या मानसिक दबाव?

चीन में गोरी त्वचा, स्लिम फिगर और हेड शेप को सही दिखाने के लिए हेयर पैच तक का सहारा लिया जा रहा है। विशेषज्ञों का मानना है कि इन ट्रिक्स के पीछे चीन के कड़े ‘ब्यूटी स्टैंडर्ड्स’ की बड़ी भूमिका है। वहाँ गोरी और स्लिम दिखने के सामाजिक दबाव ने लड़कियों को इन आर्टिफिशियल तरीकों की ओर धकेला है। इंटरनेट पर अब यह बहस छिड़ गई है कि क्या ये तरीके सिर्फ स्मार्ट मेकअप हैक्स हैं या फिर ये समाज में खूबसूरती के ऐसे मापदंड तय कर रहे हैं, जिन्हें हासिल करना एक आम इंसान के लिए नामुमकिन और खतरनाक है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram