फॉण्ट कनवर्टर NEW

कोटशोल गांव में मातम; दुपट्टे के फंदे से झूली मिली किशोरी

Chaibasa News: पूर्वी सिंहभूम जिले के बहरागोड़ा प्रखंड अंतर्गत मटिहाना पंचायत के कोटशोल गांव से बुधवार की सुबह एक हृदयविदारक खबर सामने आई। यहां गुलाब मांडी की 17 वर्षीय पुत्री जोवा मांडी का शव उसके घर के पास ही एक पेड़ से लटकता हुआ पाया

अपनी भाषा में पढ़ें

Chaibasa News: पूर्वी सिंहभूम जिले के बहरागोड़ा प्रखंड अंतर्गत मटिहाना पंचायत के कोटशोल गांव से बुधवार की सुबह एक हृदयविदारक खबर सामने आई। यहां गुलाब मांडी की 17 वर्षीय पुत्री जोवा मांडी का शव उसके घर के पास ही एक पेड़ से लटकता हुआ पाया गया। जैसे ही ग्रामीणों की नजर पेड़ से झूलती लाश पर पड़ी, पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और गांव में मातम पसरा हुआ है।

दुपट्टे का बनाया फंदा; पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार

जानकारी के अनुसार, जोवा ने अपने ही दुपट्टे के सहारे गले में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलते ही बहरागोड़ा थाना की पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और शव को पेड़ से नीचे उतरवाया। पुलिस ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया और शव को पोस्टमार्टम के लिए अनुमंडलीय अस्पताल घाटशिला भेज दिया है।

क्यों उठाया खौफनाक कदम? हर पहलू पर पुलिस की नजर

फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि आखिर 17 साल की किशोरी ने इतना बड़ा और आत्मघाती कदम क्यों उठाया। घर में किसी विवाद या मानसिक तनाव की बात अभी सामने नहीं आई है। थाना प्रभारी का कहना है कि पुलिस परिजनों से पूछताछ कर रही है और हर एंगल से मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का खुलासा हो पाएगा।

इस खबर को भी पढ़ें : रघुवर दास का हेमंत सरकार पर वार; आदिवासियों का जीवन बना दिया नर्क!

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram