फॉण्ट कनवर्टर NEW

Advertisement
Advertisement

हर अल्कोहल त्वचा का दुश्मन नहीं, कुछ से निखर सकती है आपकी स्किन!

सौंदर्य उत्पादों में अल्कोहल के प्रकार, उनके उपयोग, त्वचा पर पड़ने वाले प्रभाव और विशेषज्ञों की सलाह से जुड़ी विस्तृत जानकारी।
सौंदर्य उत्पादों में अल्कोहल

अपनी भाषा में पढ़ें

Advertisement

BeautyTips: आमतौर पर यह आम धारणा बनी हुई है कि सभी प्रकार के अल्कोहल त्वचा को नुकसान पहुंचाते हैं या उसे शुष्क (सुखाते) हैं, लेकिन विशेषज्ञों के अनुसार यह धारणा पूरी तरह से सही नहीं है। विशेषज्ञों का मानना है कि सौंदर्य उत्पादों में इस्तेमाल होने वाले अल्कोहल के कई अलग-अलग प्रकार और उपयोग होते हैं, जिनमें से कुछ प्रकार त्वचा के लिए बेहद फायदेमंद भी साबित होते हैं। ये त्वचा को नमी प्रदान करने, उत्पाद को हल्का बनाने और जरूरी तत्वों को सही तरीके से घोलने का महत्वपूर्ण कार्य करते हैं।

सौंदर्य उत्पादों में अल्कोहल के तकनीकी और व्यावहारिक फायदे

सौंदर्य उत्पादों में अल्कोहल का इस्तेमाल केवल एक उद्देश्य से नहीं किया जाता, बल्कि इसके कई लाभ होते हैं:

  • यह क्रीम में मौजूद सक्रिय (एक्टिव) तत्वों को अच्छी तरह घुलने में मदद करता है।

  • यह उत्पाद की बनावट को ऐसा बनाता है कि वह त्वचा पर आसानी से फैल सके।

  • इथेनॉल जैसे कुछ विशेष अल्कोहल हवा में तेजी से वाष्पीकृत (Evaporate) होते हैं, जिससे क्रीम लगाने के बाद त्वचा चिपचिपी महसूस नहीं होती और जल्दी सूख जाती है।

  • यह घटक फॉर्मूलेशन को स्थिर रखकर बैक्टीरिया और सूक्ष्म जीवों के विकास को रोकने में भी सहायक होता है।

त्वचा की सुरक्षा परत और इथेनॉल की भूमिका

हमारी त्वचा की सबसे बाहरी परत, जिसे ‘स्ट्रैटम कॉर्नियम’ (Stratum Corneum) कहा जाता है, एक मजबूत सुरक्षा कवच का काम करती है। यह शरीर में नमी को बनाए रखने और हानिकारक तत्वों को अंदर आने से रोकती है। जब क्रीम में इथेनॉल मिलाया जाता है, तो यह कुछ खास सामग्रियों को घोलने के साथ-साथ सक्रिय तत्वों को त्वचा की गहराई तक पहुंचाने में भी मदद करता है। हालांकि, विशेषज्ञों का यह भी कहना है कि यदि इसकी मात्रा बहुत अधिक हो, तो यह प्राकृतिक सुरक्षा परत को प्रभावित कर सकता है।

वैज्ञानिक शोधों से यह बात सामने आई है कि यदि मॉइश्चराइजर में इथेनॉल की मात्रा सीमित यानी करीब 12 प्रतिशत तक हो, तो यह त्वचा के हाइड्रेशन और प्राकृतिक संतुलन को नुकसान नहीं पहुंचाता है। प्रयोगशाला परीक्षणों से यह सिद्ध हुआ है कि संतुलित मात्रा में इसका उपयोग सुरक्षित हो सकता है, हालांकि हर व्यक्ति की त्वचा की प्रकृति अलग होने के कारण प्रभाव भी भिन्न हो सकता है।

फैटी अल्कोहल: त्वचा के लिए बेहद फायदेमंद

इसके विपरीत, सेटिल अल्कोहल (Cetyl Alcohol) और सेटियरील अल्कोहल (Cetearyl Alcohol) जैसे फैटी अल्कोहल रासायनिक रूप से इथेनॉल से बिल्कुल अलग होते हैं और इन्हें त्वचा के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है। ये क्रीम को गाढ़ा बनाते हैं, उसे स्थिर रखते हैं और त्वचा को गहराई से मुलायम बनाते हैं, जिससे रूखी त्वचा को नमी मिलती है और वह सूखती नहीं है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram