फॉण्ट कनवर्टर NEW

Advertisement
Advertisement

2 नवंबर को देवघर आएंगे मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत, बाबा मंदिर में करेंगे पूजा

भारत के मुख्य न्यायाधीश (CJI) सूर्यकांत का 2 नवंबर को देवघर दौरा प्रस्तावित है। उनके आगमन को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं।

अपनी भाषा में पढ़ें

Advertisement

देवघर: भारत के मुख्य न्यायाधीश (CJI) सूर्यकांत का 2 नवंबर को देवघर दौरा प्रस्तावित है। उनके आगमन को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। अपने करीब दो घंटे के दौरे के दौरान सीजेआई बाबा बैद्यनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना करेंगे। इसके बाद वे राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण (NALSA) की ओर से आयोजित जागरूकता कार्यक्रम में शामिल होंगे।

सीजेआई के दौरे को देखते हुए प्रशासन ने सुरक्षा और वीआईपी प्रोटोकॉल की तैयारियां तेज कर दी हैं।

बाबा बैद्यनाथ मंदिर में सुरक्षा के विशेष इंतजाम

मुख्य न्यायाधीश के मंदिर पहुंचने के दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम रहेंगे। पूजा के समय मंदिर परिसर में अनधिकृत लोगों के प्रवेश पर रोक रहेगी। प्रशासन की ओर से सुरक्षा व्यवस्था और कार्यक्रम को व्यवस्थित तरीके से पूरा कराने की तैयारी की जा रही है।

जिला प्रशासन ने तेज की तैयारी

देवघर के उपायुक्त सौरभ कुमार भुवानिया ने बताया कि चक्रवात अर्नब के प्रभाव के कारण पिछले दो दिनों में तैयारियों में कुछ परेशानियां आई थीं। हालांकि, अब प्रशासन ने काम में तेजी ला दी है।

उन्होंने कहा कि अगले दो दिनों में मुख्य न्यायाधीश के आगमन से जुड़े सभी जरूरी इंतजाम और सुरक्षा व्यवस्था निर्धारित प्रोटोकॉल के अनुसार पूरी कर ली जाएगी।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram