फॉण्ट कनवर्टर NEW

बिना कॉल और ओटीपी के खाते से उड़ गए दो लाख, पीड़ित हैरान

Chatra News: चतरा जिले के लावालौंग थाना क्षेत्र से साइबर अपराध का चौंकाने वाला मामला सामने आया है। लमटा गांव निवासी ब्रजेश कुमार के बैंक खाते से साइबर अपराधियों ने करीब दो लाख रुपये की अवैध निकासी कर ली। हैरानी की बात यह है कि

अपनी भाषा में पढ़ें

Chatra News: चतरा जिले के लावालौंग थाना क्षेत्र से साइबर अपराध का चौंकाने वाला मामला सामने आया है। लमटा गांव निवासी ब्रजेश कुमार के बैंक खाते से साइबर अपराधियों ने करीब दो लाख रुपये की अवैध निकासी कर ली। हैरानी की बात यह है कि पीड़ित के अनुसार न तो किसी अनजान व्यक्ति का फोन आया और न ही उन्होंने किसी को ओटीपी साझा किया।

पीड़ित ब्रजेश कुमार ने बताया कि सात जनवरी को अचानक उनके मोबाइल पर पैसे कटने के तीन मैसेज आए। यह देखकर वह घबरा गए और तुरंत चतरा स्थित बैंक ऑफ इंडिया की बाजार शाखा पहुंचे, जहां खाते की जानकारी ली। जांच में पता चला कि दस-दस मिनट के अंतराल पर तीन बार में कुल 1 लाख 97 हजार 605 रुपये की निकासी हो चुकी है।

इस खबर को भी पढ़ें : होटल रेटिंग टास्क पड़ा भारी! महिला ने खोए 3.25 लाख, टेलीग्राम फ्रॉड का शिकार

इसके बाद पीड़ित ने तत्काल साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज कराई और लावालौंग थाना में लिखित आवेदन भी दिया। आवेदन में उन्होंने उल्लेख किया है कि मोबाइल पर एक ओटीपी जरूर आया था, लेकिन किसी प्रक्रिया के बिना अपने आप राशि की निकासी हो गई।

इतनी बड़ी रकम खाते से निकल जाने के बाद से पीड़ित मानसिक तनाव में है और पुलिस से साइबर अपराधियों की पहचान कर सख्त कार्रवाई की मांग कर रहा है। इस मामले में लावालौंग थाना प्रभारी प्रशांत मिश्रा ने बताया कि आवेदन के आधार पर सनहा दर्ज कर लिया गया है। साइबर सेल की मदद से ट्रांजेक्शन का पूरा ब्योरा खंगाला जा रहा है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram