फॉण्ट कनवर्टर NEW

सोमा मुंडा ह’त्याकांड में बड़ा एक्शन, खूंटी सदर थाना प्रभारी निलंबित

Khunti News: खूंटी जिले में वेदेल संगा के पड़हा राजा सोमा मुंडा हत्याकांड को लेकर पुलिस महकमे में बड़ी कार्रवाई की गई है। मामले की जांच में लापरवाही बरतने के आरोप में खूंटी सदर थाना के प्रभारी मोहन कुमार को निलंबित कर दिया गया है।

अपनी भाषा में पढ़ें

Khunti News: खूंटी जिले में वेदेल संगा के पड़हा राजा सोमा मुंडा हत्याकांड को लेकर पुलिस महकमे में बड़ी कार्रवाई की गई है। मामले की जांच में लापरवाही बरतने के आरोप में खूंटी सदर थाना के प्रभारी मोहन कुमार को निलंबित कर दिया गया है। यह कार्रवाई शुक्रवार देर शाम सीआईडी एडीजी सह रांची प्रक्षेत्र के आईजी मनोज कौशिक द्वारा की गई।

गौरतलब है कि 7 जनवरी को खूंटी जिले के जमुआदाग गांव में पड़हा राजा सोमा मुंडा की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस सनसनीखेज हत्याकांड की प्रगति की समीक्षा के लिए आईजी मनोज कौशिक खूंटी पहुंचे थे। उन्होंने खूंटी एसपी और विशेष जांच टीम (एसआईटी) के अधिकारियों के साथ बैठक कर अब तक हुए अनुसंधान की विस्तृत जानकारी ली।

इस खबर को भी पढ़ें : खूंटी में पड़हा राजा सोमा मुंडा की गोली मारकर ह’त्या, आदिवासी समाज में उबाल

समीक्षा के दौरान जांच में गंभीर खामियां सामने आईं। विशेष रूप से सदर थाना प्रभारी मोहन कुमार की भूमिका को लेकर लापरवाही पाई गई, जिसके बाद उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित करने का आदेश दिया गया। आईजी ने साफ कहा कि इस तरह के गंभीर मामलों में किसी भी स्तर पर ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

इसके साथ ही आईजी मनोज कौशिक ने हत्याकांड में शामिल आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए एसआईटी को सात दिनों का अल्टीमेटम दिया है। उन्होंने एसपी और जांच टीम को निर्देश दिया कि सभी बिंदुओं पर समयबद्ध और प्रभावी तरीके से अनुसंधान पूरा किया जाए। आईजी ने यह भी स्पष्ट किया कि सात दिनों के बाद वह स्वयं इस मामले की दोबारा समीक्षा करेंगे।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram