फॉण्ट कनवर्टर NEW

चार्ली किर्क की हत्या को एक महीना पूरा, पत्नी एरिका का भावुक पोस्ट वायरल

World News: अमेरिकी नेता और डोनाल्ड ट्रंप के करीबी सहयोगी रहे चार्ली किर्क की हत्या को एक महीना पूरा हो गया है। इस मौके पर उनकी पत्नी एरिका किर्क ने इंस्टाग्राम पर एक भावुक रील शेयर की, जिसमें उन्होंने अपने पति के लिए गहरा दर्द

अपनी भाषा में पढ़ें

World News: अमेरिकी नेता और डोनाल्ड ट्रंप के करीबी सहयोगी रहे चार्ली किर्क की हत्या को एक महीना पूरा हो गया है। इस मौके पर उनकी पत्नी एरिका किर्क ने इंस्टाग्राम पर एक भावुक रील शेयर की, जिसमें उन्होंने अपने पति के लिए गहरा दर्द और प्यार जताया।

पत्नी एरिका ने कहा – “प्यार ठीक नहीं होता, याद रहता है”

एरिका ने अपनी पोस्ट में लिखा, “कहते हैं समय सब ठीक कर देता है, लेकिन प्यार ठीक होने की मांग नहीं करता। प्यार याद किए जाने की मांग करता है।” उनके इस संदेश ने हजारों लोगों को भावुक कर दिया।

एरिका ने आगे लिखा, “दुख का कोई सीधा रास्ता नहीं होता। एक दिन आप जमीन पर गिरे हैं, सांसें भारी हैं और ईश्वर से मदद मांग रहे हैं। अगले ही दिन आप बच्चों के साथ खेल रहे हैं, परिवार की तस्वीरों से घिरे हुए हैं, और अचानक एक ऐसी मुस्कान आ जाती है जो दर्द के बीच भी ईश्वरीय कृपा जैसी लगती है।”

उन्होंने बताया कि बीते 30 दिनों ने उन्हें यह सिखाया है कि जितना ज्यादा दुख होता है, उतना ही शुद्ध प्यार महसूस होता है। “मेरे चार्ली के लिए मेरा प्यार अब और भी गहरा हो गया है। मैं उसे हर सांस में, हर दर्द में और अपने हर छोटे काम में साथ लेकर चलती हूं,” उन्होंने लिखा।

एरिका ने कहा कि भले ही चार्ली अब इस दुनिया में नहीं हैं, लेकिन उनका प्यार और यादें हर दिन उन्हें ताकत देती हैं। उन्होंने लिखा, “इतनी बड़ी पीड़ा ने मेरे प्यार को नहीं छीना, बल्कि उसे और मजबूत बना दिया है।”

चार्ली किर्क की हत्या 10 सितंबर 2025 को यूटा में एक कॉलेज इवेंट के दौरान हुई थी। रिपोर्ट्स के मुताबिक, उन्हें गले पर गोली मारी गई थी। यह घटना अमेरिका में काफी चर्चा का विषय बनी थी क्योंकि चार्ली ट्रंप के करीबी सहयोगी और युवाओं के बीच बेहद लोकप्रिय थे।

चार्ली अपने पीछे पत्नी एरिका और दो छोटे बच्चों को छोड़ गए हैं। दोनों की शादी 2021 में हुई थी। उनकी मौत के बाद देशभर से शोक संदेश आए और अब, एरिका की यह भावुक पोस्ट एक बार फिर लोगों के दिलों को छू रही है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram