फॉण्ट कनवर्टर NEW

छपरा में ड्यूटी से नदारद 7 पुलिस पदाधिकारियों का वेतन रोका

Bihar News: बिहार के छपरा जिले में दशहरा पर्व 2025 के दौरान विधि व्यवस्था कायम रखने के लिए पुलिस अधिकारियों और बलों की विशेष प्रतिनियुक्ति की गई थी। लेकिन कई स्थानों पर पुलिसकर्मी अपनी ड्यूटी से नदारद पाए गए। जांच में सामने आई लापरवाही 01

अपनी भाषा में पढ़ें

Bihar News: बिहार के छपरा जिले में दशहरा पर्व 2025 के दौरान विधि व्यवस्था कायम रखने के लिए पुलिस अधिकारियों और बलों की विशेष प्रतिनियुक्ति की गई थी। लेकिन कई स्थानों पर पुलिसकर्मी अपनी ड्यूटी से नदारद पाए गए।

जांच में सामने आई लापरवाही

01 अक्टूबर को अनुमंडलवार जांच पदाधिकारियों ने रिपोर्ट प्रस्तुत की। इसमें पाया गया कि साहेबगंज चौक, व्यवहार न्यायालय, पुलिस कार्यालय, पुलिस केन्द्र और सोणारपट्टी चौक सहित कई महत्वपूर्ण स्थलों पर प्रतिनियुक्त पुलिसकर्मी अनधिकृत रूप से अनुपस्थित रहे।

इनमें पुअनि वीरेन्द्र मांझी, प्रपुअनि शैलेन्द्र कुमार, टुन्नी कुमारी, ममता कुमारी, बृजकिशोरी, सलोचना कुमारी और मानो कुमारी शामिल हैं।

SSP ने लिया कड़ा एक्शन

वरीय पुलिस अधीक्षक ने इसे घोर लापरवाही और आदेश उल्लंघन मानते हुए तत्काल प्रभाव से इनके वेतन पर रोक लगा दी है। साथ ही पांच दिनों के भीतर सभी से स्पष्टीकरण मांगा गया है।
एसएसपी ने चेतावनी दी है कि जवाब संतोषजनक न मिलने पर इन पर अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस विभाग में हलचल

इस कार्रवाई से जिले के पुलिस विभाग में हलचल मच गई है। वरिष्ठ अधिकारियों का कहना है कि त्योहारी सीजन में पुलिस की जिम्मेदारी और बढ़ जाती है, ऐसे में ड्यूटी से नदारद रहना गंभीर अपराध है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram