Skip to content
Log In
योगी सरकार ने टीवी को बनाया क्लासरूम, बालवाटिका से 12वीं तक पांच चैनलों पर पढ़ाई CM योगी की पहल, यूपी के स्कूलों में लगेगी संविधान की पाठशाला टनकपुर-बनबसा को जलभराव से मिलेगी राहत, चम्पावत को CM धामी की 165 करोड़ की सौगात लोकसंस्कृति के संरक्षण के लिए CM धामी का ऐलान, बिंदुखत्ता में बनेगा सभागार सौली खड्ड के पास पुलिस की चेकिंग में खुला नशे का खेल, युवक गिरफ्तार धामी सरकार के पांच साल का रिपोर्ट कार्ड लेकर चुनावी मैदान में उतरेगी BJP: दीप्ति वोटर लिस्ट में अपना और परिवार का नाम जरूर जांच लें, DM की अपील प्रकाश पर्व पर CM धामी और राज्यपाल का संदेश, सेवा-सद्भाव अपनाएं CM धामी का ऐलान: श्रीनगर में बनेगी साइंस सिटी, देहरादून के लिए हेली सेवा SIR की जांच में फर्जी जन्म प्रमाणपत्रों का खुलासा, CEO ने अफसरों को चेताया

चांडिल–कांड्रा रोड की बदहाली पर भड़के लोग, पुतला दहन

Seraikela-Kharsawan News: इलाके की सबसे महत्वपूर्ण सड़कों में गिनी जाने वाली चांडिल–कांड्रा मुख्य सड़क की हालत बरसों से खराब है। लेकिन मरम्मत का काम शुरू नहीं होने से बुधवार को स्थानीय लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। सड़क के जर्जर होने से परेशान ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का पुतला फूंक कर सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया।

लोगों का कहना है कि सड़क पर जगह-जगह बने गड्ढों और उड़ती धूल से रोजाना सफर करना बेहद मुश्किल हो गया है। दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ गया है और बीमार, बुजुर्ग व बच्चों के लिए यह सड़क अब परेशानी का कारण बन चुकी है। उनका आरोप है कि सरकार आश्वासन तो देती है, लेकिन महीनों बीत जाने के बाद भी कोई काम शुरू नहीं होता।

यह भी पढ़ें: SIR की जांच में फर्जी जन्म प्रमाणपत्रों का खुलासा, CEO ने अफसरों को चेताया

ग्रामीणों ने कहा—यह सड़क है इलाके की लाइफलाइन

प्रदर्शन के दौरान मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और स्थानीय विधायक सविता महतो के खिलाफ गुस्सा दिखाई दिया। लोगों ने बताया कि चांडिल–कांड्रा रोड को इलाके की लाइफलाइन कहा जाता है, लेकिन इसकी हालत साल-दर-साल और खराब होती जा रही है। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि प्रशासन से लेकर जनप्रतिनिधि तक किसी ने इस सड़क को सुधारने की दिशा में ठोस कदम नहीं उठाया। नतीजा यह है कि आम लोग हर दिन जोखिम उठाकर इस रास्ते से गुजरने को मजबूर हैं।

संगठन के नेतृत्व में बड़ा विरोध, चेतावनी भी दी

ऑल इंडिया किसान खेत मजदूर संगठन के जिला सचिव वासुदेव महतो के नेतृत्व में बड़ी संख्या में ग्रामीण, महिलाएं और युवा सड़क पर उतरे। सभी ने एकजुट होकर जल्द से जल्द मरम्मत कार्य शुरू करने की मांग रखी। उन्होंने साफ चेतावनी दी कि अगर प्रशासन जल्द कार्रवाई नहीं करता, तो आंदोलन और तीखा किया जाएगा। प्रदर्शन के बाद भी स्थानीय लोग सड़क की मरम्मत शुरू होने का इंतज़ार कर रहे हैं और प्रशासन की प्रतिक्रिया पर नज़रें टिकी हैं।

यह भी पढ़ें: लेवी नहीं मिली तो फूंक दिया कोयला हाईवा, मास्टरमाइंड समेत चार गिरफ्तार

Samsul Haque लेखक

संबंधित खबरें

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *