Skip to content
Log In
योगी सरकार ने टीवी को बनाया क्लासरूम, बालवाटिका से 12वीं तक पांच चैनलों पर पढ़ाई CM योगी की पहल, यूपी के स्कूलों में लगेगी संविधान की पाठशाला टनकपुर-बनबसा को जलभराव से मिलेगी राहत, चम्पावत को CM धामी की 165 करोड़ की सौगात लोकसंस्कृति के संरक्षण के लिए CM धामी का ऐलान, बिंदुखत्ता में बनेगा सभागार सौली खड्ड के पास पुलिस की चेकिंग में खुला नशे का खेल, युवक गिरफ्तार धामी सरकार के पांच साल का रिपोर्ट कार्ड लेकर चुनावी मैदान में उतरेगी BJP: दीप्ति वोटर लिस्ट में अपना और परिवार का नाम जरूर जांच लें, DM की अपील प्रकाश पर्व पर CM धामी और राज्यपाल का संदेश, सेवा-सद्भाव अपनाएं CM धामी का ऐलान: श्रीनगर में बनेगी साइंस सिटी, देहरादून के लिए हेली सेवा SIR की जांच में फर्जी जन्म प्रमाणपत्रों का खुलासा, CEO ने अफसरों को चेताया

चंदनकियारी में मुखियाओं के धरने में तेज़ी, JLKM बोला- मांगें जायज

Bokaro News: चंदनकियारी प्रखंड मुख्यालय में मुखिया संघ का अनिश्चितकालीन धरना लगातार तेज होता जा रहा है। 9 सूत्री मांगों को लेकर बैठे मुखियाओं के आंदोलन में शनिवार को नई ऊर्जा तब आई जब झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (JLKM) के केन्द्रीय सचिव और चंदनकियारी विधानसभा क्षेत्र के पूर्व प्रत्याशी अर्जुन रजवार धरनास्थल पहुंचे और खुलकर समर्थन दिया।

“मांगें पूरी तरह जायज, मुखियाओं की अनदेखी गलत”- अर्जुन रजवार

अर्जुन रजवार ने मुखिया संघ की मांगों को पूरी तरह उचित बताया। उन्होंने कहा कि पंचायतों का काम तब तक नहीं चल सकता जब तक मुखिया सम्मान और अधिकार के साथ काम न करें। रजवार ने साफ शब्दों में चेतावनी दी कि यदि आंदोलन को उग्र रूप देने की जरूरत पड़ी, तो JLKM पीछे नहीं हटेगा।

यह भी पढ़ें: SIR की जांच में फर्जी जन्म प्रमाणपत्रों का खुलासा, CEO ने अफसरों को चेताया

उनके अनुसार, सरकार के ‘सरकार आपके द्वार’ जैसे कार्यक्रम तभी सफल होंगे जब गांव स्तर के जनप्रतिनिधि संतुष्ट हों और उन्हें उचित अधिकार मिले।

सरकार से सवाल- “पंचायत की आवाज सुने बिना विकास कैसे?”

सरयू राय ने सवाल किया कि जब पंचायतों को अधिकार नहीं दिए जा रहे, फंड अटका हुआ है और मानदेय तक समय पर नहीं मिलता, तो योजनाएँ कैसे नीचे तक पहुंचेंगी? उन्होंने कहा कि मुखिया गांवों में सरकार की पहली कड़ी होते हैं। अगर वही उपेक्षित रहेंगे, तो विकास कार्य रुकना तय है।

रजवार ने सरकार से मांग की कि मुखिया संघ की सभी मांगों पर तत्काल निर्णय लिया जाए, नहीं तो आंदोलन और बड़ा रूप ले सकता है।

यह भी पढ़ें: लेवी नहीं मिली तो फूंक दिया कोयला हाईवा, मास्टरमाइंड समेत चार गिरफ्तार

आंदोलन में बढ़ी तेज़ी, कई मुखिया और JLKM नेता मौजूद

JLKM के समर्थन से धरने में नया जोश आया है। मुखिया संघ ने साफ किया कि फंड रिलीज़, मानदेय वृद्धि, बीमा सुविधा और पंचायतों को अधिकार देने जैसी मांगें पूरी होने तक आंदोलन वापस नहीं लिया जाएगा। धरना स्थल पर मुखिया गोवर्द्धन शेखर, राजीव राय, अजय कुमार रजवार, श्यामपद गोराई, अतिलाल महतो, राजेश ठाकुर, सीमांतो प्रमाणिक, सत्यपद प्रमाणिक, मिथिलेश चौधरी, संतोष रवानी, जलेश्वर दास, दिलीप सोरेन, अनवर अंसारी, निर्मल मोदी, शीतल सिंह, गयाराम मांझी सहित JLKM नेता मनपूरण महतो और बीरू महतो मौजूद रहे।

Faizal Haque लेखक

संबंधित खबरें

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *