फॉण्ट कनवर्टर NEW

Advertisement
Advertisement

चक्रधरपुर रेल कर्मियों की बड़ी जीत; 4 साल बाद मिलेगा बकाया ड्रेस भत्ता!

Chakradharpur: पश्चिमी सिंहभूम जिले के अंतर्गत आने वाले South Eastern Railway के चक्रधरपुर मंडल में एसटीएम ग्रुप के कर्मचारियों को लंबे समय से लंबित ड्रेस भत्ता भुगतान का रास्ता साफ हो गया है। वर्ष 2019 से रुका हुआ यह भत्ता अब जारी करने का आदेश

अपनी भाषा में पढ़ें

Advertisement

Chakradharpur: पश्चिमी सिंहभूम जिले के अंतर्गत आने वाले South Eastern Railway के चक्रधरपुर मंडल में एसटीएम ग्रुप के कर्मचारियों को लंबे समय से लंबित ड्रेस भत्ता भुगतान का रास्ता साफ हो गया है। वर्ष 2019 से रुका हुआ यह भत्ता अब जारी करने का आदेश मंडल प्रशासन की ओर से दे दिया गया है, जिससे कर्मचारियों में खुशी की लहर है।

ड्रेस भत्ता नहीं मिलने को लेकर एसटीएम कर्मियों में लगातार नाराजगी बनी हुई थी। इस मुद्दे को All India Railway Track Maintainer Union ने प्रमुखता से उठाया और बीते कई वर्षों से इसे लेकर रेल प्रशासन से पत्राचार व संवाद करती रही। यूनियन का कहना था कि ट्रैक मेंटेनरों को नियमित रूप से ड्रेस भत्ता मिलना उनका अधिकार है और इसे लंबित रखना कर्मचारियों के साथ अन्याय है।

अब मंडल स्तर पर आदेश जारी होने के बाद कर्मचारियों को बड़ी राहत मिली है। शनिवार को यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष चांद मोहम्मद ने इस फैसले का स्वागत करते हुए रेल प्रशासन के प्रति आभार जताया। उन्होंने वरिष्ठ मंडल अभियंता (समन्वय) और वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी को धन्यवाद देते हुए कहा कि यह निर्णय कर्मचारियों के हित में महत्वपूर्ण कदम है।

यूनियन ने साथ ही यह भी मांग दोहराई है कि एसटीएम ग्रुप को ड्रेस भत्ता के साथ एरिया भत्ता का भुगतान भी समय पर सुनिश्चित किया जाए, ताकि भविष्य में इस तरह की स्थिति उत्पन्न न हो। कर्मचारियों का कहना है कि लंबे समय से लंबित भत्ता मिलने से उन्हें आर्थिक राहत मिलेगी और मनोबल भी बढ़ेगा।

आदेश जारी होने के बाद चक्रधरपुर मंडल के एसटीएम कर्मचारियों में संतोष और उत्साह का माहौल है तथा वे इसे अपनी एकजुटता और संघर्ष की जीत मान रहे हैं।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram