फॉण्ट कनवर्टर NEW

चाईबासा में PDS दुकानदारों की लगेगी क्लास; 14 फरवरी से शुरू होगा महा-प्रशिक्षण!

Chaibasa: पश्चिमी सिंहभूम जिले में जन वितरण प्रणाली (PDS) को और अधिक पारदर्शी और प्रभावी बनाने के लिए जिला प्रशासन ने कमर कस ली है। उपायुक्त के निर्देशानुसार, जिले के सभी प्रखंडों में 14 फरवरी से 18 फरवरी 2026 तक पीडीएस दुकानदारों के लिए अनिवार्य

अपनी भाषा में पढ़ें

Chaibasa: पश्चिमी सिंहभूम जिले में जन वितरण प्रणाली (PDS) को और अधिक पारदर्शी और प्रभावी बनाने के लिए जिला प्रशासन ने कमर कस ली है। उपायुक्त के निर्देशानुसार, जिले के सभी प्रखंडों में 14 फरवरी से 18 फरवरी 2026 तक पीडीएस दुकानदारों के लिए अनिवार्य प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। इसका मुख्य उद्देश्य सरकारी योजनाओं का लाभ सीधे और सही तरीके से लाभुकों तक पहुंचाना है।

इन तकनीकी बारीकियों पर दिया जाएगा जोर

प्रशिक्षण के दौरान दुकानदारों को केवल अनाज वितरण ही नहीं, बल्कि डिजिटल सिस्टम की भी विस्तृत जानकारी दी जाएगी:

  • ई-पॉस (e-PoS) मशीन: मशीन का संचालन और तकनीकी खराबी को दूर करना।

  • डिजिटल प्रमाणीकरण: बायोमेट्रिक ऑथेंटिकेशन और ई-केवाईसी (e-KYC) की प्रक्रिया।

  • पारदर्शिता: स्टॉक संधारण, ऑनलाइन एंट्री और मासिक रिपोर्ट तैयार करना।

  • शिकायत निवारण: उपभोक्ताओं की शिकायतों का समय पर निपटारा।

प्रखंडवार प्रशिक्षण का शेड्यूल

प्रशिक्षण कार्यक्रम को सुचारू रूप से चलाने के लिए तिथियां निर्धारित कर दी गई हैं:

  • 14 फरवरी: तांतनगर और कुमारडुंगी।

  • 16 फरवरी: जगन्नाथपुर, नोवामुंडी, सदर चाईबासा और खूंटपानी।

  • 17 फरवरी: झींकपानी, टोंटो, चक्रधरपुर, सोनुवा, गुदड़ी और गोईलकेरा।

  • 18 फरवरी: बंदगांव, मनोहरपुर और आनंदपुर।

प्रशिक्षण के लिए सुशील कंडीर और उनकी टीम को मुख्य प्रशिक्षक नियुक्त किया गया है। सभी प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि वे अपने क्षेत्र के दुकानदारों की अनिवार्य उपस्थिति सुनिश्चित करें।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram