Chainpur News (Gumla): गुमला जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत कटकाही गांव में रविवार की सुबह एक हृदयविदारक घटना सामने आई है। पिछले चार दिनों से रहस्यमयी ढंग से लापता 35 वर्षीय युवक बेरनाई तिर्की का शव गांव के ही सुखु लोहरा के कुएं से बरामद किया गया है। इस घटना के बाद से मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है।
क्रिसमस की प्रार्थना के बाद से ही था लापता
मृतक की पत्नी स्वेता लकड़ा ने बताया कि छीछवानी निवासी बेरनाई तिर्की (पिता प्लासी दास तिर्की) अपनी पत्नी के साथ बीते 24 दिसंबर को क्रिसमस की पूर्व संध्या पर चर्च गए थे। चर्च में प्रार्थना के बाद वे बाहर निकले, लेकिन उसके बाद बेरनाई घर वापस नहीं लौटे। परिजनों ने रिश्तेदारों और आसपास के इलाकों में काफी खोजबीन की, लेकिन उनका कोई सुराग नहीं मिल पाया था।
सुबह कुएं में देखा गया शव; पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से निकाला
हादसा या हत्या? पुलिस हर पहलू की कर रही जांच
पुलिस ने शव का पंचनामा कर उसे पोस्टमार्टम के लिए गुमला सदर अस्पताल भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों (डूबने से हुई या कोई चोट) का खुलासा हो पाएगा। पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि क्या युवक अनियंत्रित होकर कुएं में गिरा या इसके पीछे कोई संदिग्ध साजिश है।



