फॉण्ट कनवर्टर NEW

चाईबासा में भीषण सड़क हादसा, भाजपा जिला अध्यक्ष गीता बालमुचू घायल

Chaibasa: पश्चिमी सिंहभूम जिले के सिंहपोखरिया के पास गुरुवार को हुए भीषण सड़क हादसे में भाजपा की जिला अध्यक्ष गीता बालमुचू गंभीर रूप से घायल हो गईं। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और पार्टी कार्यकर्ताओं में चिंता का माहौल बन गया। जानकारी

अपनी भाषा में पढ़ें

Chaibasa: पश्चिमी सिंहभूम जिले के सिंहपोखरिया के पास गुरुवार को हुए भीषण सड़क हादसे में भाजपा की जिला अध्यक्ष गीता बालमुचू गंभीर रूप से घायल हो गईं। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और पार्टी कार्यकर्ताओं में चिंता का माहौल बन गया।

जानकारी के अनुसार, गीता बालमुचू अपनी कार से चाईबासा लौट रही थीं। इसी दौरान सामने से तेज रफ्तार में आ रही एक इनोवा गाड़ी को बचाने के प्रयास में चालक ने अचानक वाहन मोड़ दिया। वाहन की रफ्तार अधिक होने के कारण कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे दुर्घटनाग्रस्त हो गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे में गीता बालमुचू के सिर और चेहरे पर गंभीर चोटें आई हैं।

दुर्घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों और साथ मौजूद कार्यकर्ताओं ने उन्हें वाहन से बाहर निकाला। इसके बाद आनन-फानन में उन्हें चाईबासा सदर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों की निगरानी में उनका इलाज चल रहा है।

अस्पताल के चिकित्सकों ने बताया कि उनके सिर में गंभीर चोट लगी है और चेहरे पर भी गहरे जख्म हैं। प्राथमिक उपचार के बाद सीटी स्कैन कराया गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही अंदरूनी चोट की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो पाएगी। जरूरत पड़ने पर उन्हें बेहतर इलाज के लिए रेफर भी किया जा सकता है।

घटना की सूचना मिलते ही भाजपा के कई वरिष्ठ नेता, कार्यकर्ता और समर्थक सदर अस्पताल पहुंच गए। जिला प्रशासन के अधिकारी भी अस्पताल पहुंचे और पूरे मामले की जानकारी ली। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहन को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। वहीं, सामने से आ रही इनोवा के चालक की पहचान करने की कोशिश जारी है।

Read more: जमशेदपुर में दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रैक्टर से टकराई बाइक, दो युवकों की मौत

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram