Close Menu
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Facebook X (Twitter) Instagram
Public AddaPublic Adda

  • Home
  • India
  • World
  • States
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Uttar Pradesh
  • Politics
  • Sports
  • Social/Interesting
  • More Adda
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Home»States»Jharkhand»जमशेदपुर में दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रैक्टर से टकराई बाइक, दो युवकों की मौत
Jharkhand

जमशेदपुर में दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रैक्टर से टकराई बाइक, दो युवकों की मौत

Faizal HaqueBy Faizal HaqueMay 14, 20262 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Threads Telegram
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link

अपनी भाषा चुनेें :

बटन दबाकर थोड़ा इंतज़ार करें...

जमशेदपुर। पूर्वी सिंहभूम जिले के कोवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत बेगनाडीह–पोटका मुख्य सड़क पर बुधवार देर रात हुए दर्दनाक सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गई। हादसा टाटा स्टील के कचरा निष्पादन के लिए निर्माणाधीन प्लांट के समीप हुआ, जहां बाइक और कार्य में लगे ट्रैक्टर की जोरदार टक्कर हो गई।

मृतकों की पहचान बुकामडीह निवासी जोड़ो माहली उर्फ काला माहुरी तथा काला माहली के रूप में की गई है। बताया जा रहा है कि दोनों युवक एक ही बाइक पर सवार होकर भालकी की ओर से अपने गांव बुकामडीह लौट रहे थे। इसी दौरान निर्माण कार्य में लगे ट्रैक्टर से उनकी बाइक की टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।

घटना के तुरंत बाद आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और दोनों घायलों को इलाज के लिए पहले स्थानीय स्तर पर सहायता पहुंचाई गई, फिर बेहतर इलाज के लिए जमशेदपुर भेजा गया। लेकिन इलाज के दौरान दोनों युवकों ने दम तोड़ दिया।

कोवाली थाना प्रभारी मुकेश कुमार साव ने बताया कि दुर्घटना उस समय हुई जब क्षेत्र में नल-जल योजना के तहत पाइप बिछाने का कार्य चल रहा था। कार्य में लगे ट्रैक्टर से बाइक की भिड़ंत हो गई। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को जब्त करने की प्रक्रिया चल रही है।

घटना की सूचना मिलते ही मृतकों के परिजनों में कोहराम मच गया। गुरुवार सुबह गांव में मातमी सन्नाटा पसरा रहा। स्थानीय लोगों ने सड़क निर्माण और पाइपलाइन कार्य के दौरान सुरक्षा मानकों की अनदेखी पर भी सवाल उठाए हैं। ग्रामीणों का कहना है कि रात के समय निर्माण स्थल पर पर्याप्त चेतावनी संकेत और रोशनी की व्यवस्था नहीं रहने से दुर्घटनाओं की आशंका बनी रहती है।

पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है तथा आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Follow on Google News
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

Related Posts

50 साल पुरानी दुकानें ध्वस्त, अतिक्रमण हटाओ अभियान पर भड़के दुकानदार

June 18, 2026

गुप्त सूचना पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, करोड़ों की संपत्ति बची, 6 गिरफ्तार

June 18, 2026

जमशेदपुर से बड़ी पहल, पुरानी बैटरियों से निकलेगा खजाना, हुआ अहम समझौता

June 18, 2026

RECENT ADDA.

50 साल पुरानी दुकानें ध्वस्त, अतिक्रमण हटाओ अभियान पर भड़के दुकानदार

June 18, 2026

गुप्त सूचना पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, करोड़ों की संपत्ति बची, 6 गिरफ्तार

June 18, 2026

जमशेदपुर से बड़ी पहल, पुरानी बैटरियों से निकलेगा खजाना, हुआ अहम समझौता

June 18, 2026

सरायकेला में हाथी का कहर, सो रहे परिवार के घर में घुसकर मचाई भारी तबाही

June 18, 2026

मानसून से पहले अलर्ट मोड में जमशेदपुर, डिमना लेक पर NDRF ने शुरू किया खास प्रशिक्षण

June 18, 2026
Today’s Horoscope
© 2026 Public Adda. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Adsense

Home

News

Web Stories Fill Streamline Icon: https://streamlinehq.com

Web Stories

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.