फॉण्ट कनवर्टर NEW

Advertisement
Advertisement

सुबह-सुबह चीखों से कांप उठा चाईबासा मार्ग… डंपर पलटने से मचा हाहाकार

Chaibasa News: पश्चिमी सिंहभूम में शनिवार तड़के ऐसा हादसा हुआ कि पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। चाईबासा–हाता मुख्य मार्ग पर चालियामा के पास रुंगटा प्लांट के पांच नंबर गेट के पास लौह अयस्क से भरा डंपर अचानक अनियंत्रित होकर ई-रिक्शा पर पलट गया। इस

अपनी भाषा में पढ़ें

Advertisement

Chaibasa News: पश्चिमी सिंहभूम में शनिवार तड़के ऐसा हादसा हुआ कि पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। चाईबासा–हाता मुख्य मार्ग पर चालियामा के पास रुंगटा प्लांट के पांच नंबर गेट के पास लौह अयस्क से भरा डंपर अचानक अनियंत्रित होकर ई-रिक्शा पर पलट गया। इस हादसे में दो लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है, जबकि पांच लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं।

तड़के 5.30 बजे हुआ हादसा, ई-रिक्शा पूरी तरह दबा

प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि डंपर प्लांट में प्रवेश करने ही वाला था कि अचानक संतुलन बिगड़ गया और वह सीधे ई-रिक्शा के ऊपर जा गिरा। पलटते ही जोरदार धमाका हुआ और ई-रिक्शा पूरी तरह मलबे के नीचे दब गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और मुख्य सड़क पर वाहनों की लंबी कतार लग गई। स्थानीय लोग तुरंत मदद के लिए दौड़े और पुलिस-प्रशासन को सूचना दी।

भारी मशीनों से चला रेस्क्यू, घायलों को अस्पताल भेजा गया

राजनगर थाना पुलिस और स्थानीय लोगों ने मिलकर राहत-बचाव का काम शुरू किया। डंपर को हटाने के लिए भारी मशीनें बुलाई गईं, जिसके बाद फंसे हुए लोगों को बाहर निकाला गया। सभी घायलों को चाईबासा सदर अस्पताल भेजा गया है, जहां उनका इलाज जारी है। मृतकों में ई-रिक्शा चालक भी शामिल होने की आशंका जताई जा रही है।

खराब सड़क बनी वजह? ग्रामीणों ने फिर उठाई मरम्मत की मांग

हादसे की असली वजह अभी सामने नहीं आई है, लेकिन स्थानीय लोगों का आरोप है कि प्लांट के प्रवेश मार्ग की सड़क काफी उबड़-खाबड़ है। कई बार इसकी मरम्मत की मांग की गई थी, लेकिन काम नहीं होने से ऐसे हादसे बार-बार हो रहे हैं। ग्रामीणों ने कहा कि यदि सड़क दुरुस्त होती, तो शायद इतना बड़ा हादसा नहीं होता।

राजनगर थाना प्रभारी ने कहा है कि डंपर चालक, वाहन की स्थिति और सड़क की परिस्थितियों की जांच की जाएगी। शुरुआती रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई होगी। फिलहाल प्रशासन सड़क को खाली कराने और यातायात बहाल करने में जुटा है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram