फॉण्ट कनवर्टर NEW

जयंती पर स्वर्गीय अशोक कुमार जैन को कांग्रेसियों ने दी श्रद्धांजलि

Chaibasa News: कांग्रेस के पूर्व जिला उपाध्यक्ष स्वर्गीय अशोक कुमार जैन की जयंती पर सोमवार को कांग्रेस भवन, चाईबासा में श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कांग्रेसियों ने उनकी तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर नमन किया और उनके योगदान को याद किया।

अपनी भाषा में पढ़ें

कार्यक्रम में कांग्रेस के प्रति स्वर्गीय अशोक कुमार जैन के योगदान पर प्रकाश डाला गया। बताया गया कि उन्होंने जिला कांग्रेस कमिटी, पश्चिम सिंहभूम में विभिन्न पदों पर रहकर पार्टी को मजबूती प्रदान की और संगठन को ऊंचाइयों तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

कांग्रेस जिलाध्यक्ष रंजन बोयपाई ने कहा कि स्वर्गीय अशोक कुमार जैन एक समाजसेवी और खेल प्रेमी थे। उन्होंने कहा कि आम जनमानस और कांग्रेस पार्टी उनके द्वारा किए गए कार्यों को कभी नहीं भूल सकती और वे सभी के लिए सदैव प्रेरणास्रोत बने रहेंगे।

इस अवसर पर कांग्रेस के नगर अध्यक्ष मो. सलीम, एससी विभाग कोल्हान प्रभारी सुरज मुखी, युवा कांग्रेस जिला महासचिव गुलजार अंसारी, मंडल अध्यक्ष विनीत लागुरी, वरीय कांग्रेसी सुनीता सावैयां, अजय कुमार, राकेश सिंह, मो. अरसलाम सहित अन्य कांग्रेसजन उपस्थित थे।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram