फॉण्ट कनवर्टर NEW

CGPSC Recruitment 2026: माइक्रोबायोलॉजिस्ट के 5 पदों पर वैकेंसी, 9 अक्टूबर तक करें आवेदन

छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) ने माइक्रोबायोलॉजिस्ट के विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। योग्य उम्मीदवार 9 अक्टूबर तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

अपनी भाषा में पढ़ें

Raipur: नौकरी की तलाश में जुटे योग्य उम्मीदवारों के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है। छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) ने माइक्रोबायोलॉजिस्ट के विभिन्न पदों पर रिक्तियों की घोषणा अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर एक ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी कर की है। इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से कुल 5 रिक्त पदों को भरा जाएगा।

रिक्त पदों का विवरण

सीजीपीएससी की ओर से जारी इन रिक्तियों में विभिन्न लेबोरेटरी के पद शामिल हैं:

  • माइक्रोबायोलॉजिस्ट (फूड लेबोरेटरी): 3 पद

  • माइक्रोबायोलॉजिस्ट (ड्रग लेबोरेटरी): 2 पद

महत्वपूर्ण तिथियां और आवेदन प्रक्रिया

इन सभी पदों के लिए ऑनलाइन माध्यम से आवेदन प्रक्रिया 10 सितंबर से शुरू हो चुकी है, और अप्लाई करने की अंतिम तिथि 9 अक्टूबर तक तय की गई है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार सीजीपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर तय अंतिम तिथि तक अपनी रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं। इसके अलावा, जिन अभ्यर्थियों से आवेदन पत्र भरते समय कोई गलती हो जाएगी, उनके लिए फॉर्म में त्रुटि सुधारने का करेक्शन विंडो 10 से 15 अक्टूबर तक सक्रिय रहेगा।

योग्यता, आयु सीमा और चयन प्रक्रिया

आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के पास किसी मान्यता प्राप्त संस्थान या विश्वविद्यालय से माइक्रोबायोलॉजी में एमएससी की डिग्री के साथ संबंधित क्षेत्र में 5 वर्षों का कार्य अनुभव होना चाहिए। आवेदकों की न्यूनतम आयु 25 वर्ष और अधिकतम आयु 35 वर्ष तय की गई है, जिसकी गणना 1 जनवरी 2026 के आधार पर की जाएगी। हालांकि, आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों को नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी। योग्य अभ्यर्थियों का चयन लिखित परीक्षा, साक्षात्कार और दस्तावेज सत्यापन के आधार पर किया जाएगा। चयन के बाद उम्मीदवारों को 56,100 से 1,77,500 रुपए प्रति माह तक की शानदार सैलरी और अन्य भत्ते दिए जाएंगे।

आवेदन शुल्क की बात करें तो सामान्य और ओबीसी वर्ग के लिए 400 रुपए, जबकि एससी, एसटी और महिला उम्मीदवारों के लिए 300 रुपए शुल्क ऑनलाइन माध्यम से तय किया गया है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram