New Delhi: रक्षा मंत्रालय के अंतर्गत भारत सरकार के एक उपक्रम, इंडिया ऑप्टेल लिमिटेड (IOL) ने फिक्स्ड टर्म कॉन्ट्रैक्ट (FTC) के आधार पर जूनियर प्रोजेक्ट इंजीनियर सहित विभिन्न 160 पदों पर पात्र उम्मीदवारों की नियुक्ति के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी कर आवेदन आमंत्रित किए हैं।
रिक्त पदों का विवरण
आईओएल की ओर से जारी कुल 160 रिक्तियों में विभिन्न तकनीकी और गैर-तकनीकी पद शामिल हैं:
प्रोजेक्ट टेक्नीशियन (फिटर इंस्ट्रूमेंट्स): 39 पद
प्रोजेक्ट टेक्नीशियन (फिटर इलेक्ट्रॉनिक्स): 43 पद
प्रोजेक्ट टेक्नीशियन (मशीनिस्ट): 3 पद
प्रोजेक्ट टेक्नीशियन (ऑप्टिकल वर्कर): 12 पद
प्रोजेक्ट टेक्नीशियन (इलेक्ट्रोप्लेटर): 1 पद
वेलफेयर ऑफिसर: 3 पद
जूनियर प्रोजेक्ट इंजीनियर (केमिकल): 1 पद
जूनियर प्रोजेक्ट इंजीनियर (इलेक्ट्रिकल): 2 पद
जूनियर प्रोजेक्ट इंजीनियर (इलेक्ट्रॉनिक्स): 23 पद
जूनियर प्रोजेक्ट इंजीनियर (मैकेनिकल): 24 पद
जूनियर प्रोजेक्ट इंजीनियर (ऑप्टिक्स और कोटिंग): 7 पद
कंसल्टेंट (कोऑर्डिनेशन): 2 पद
आवेदन प्रक्रिया और अंतिम तिथि
इन सभी पदों के लिए ऑफलाइन माध्यम से आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। आवेदन पत्र आईओएल मुख्यालय में प्राप्त होने की अंतिम तिथि ‘रोजगार समाचार’ में संबंधित पदों के लिए विज्ञापन प्रकाशित होने की तारीख से 21वां दिन यानी 3 अक्टूबर तय की गई है। इच्छुक उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे तय समय सीमा के भीतर अपना आवेदन डाक के माध्यम से भेज दें।
आवेदन भेजने का पता: ‘अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक, इंडिया ऑप्टेल लिमिटेड, ओफिल्ड कैंप्स रायपुर, देहरादून (उत्तराखंड) – 248008’
योग्यता, आयु सीमा और चयन प्रक्रिया
आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के पास पद के अनुसार निर्धारित योग्यता होनी चाहिए। प्रोजेक्ट टेक्नीशियन के लिए 10वीं पास के साथ संबंधित ट्रेड में एनटीसी/एनएसी सर्टिफिकेट जरूरी है। वेलफेयर ऑफिसर के लिए सोशल वर्क, एचआर या लेबर वेलफेयर में डिग्री/डिप्लोमा, जूनियर प्रोजेक्ट इंजीनियर के लिए बीएससी/डिप्लोमा और कंसल्टेंट के लिए सेना के रिटायर्ड अधिकारी पात्र हैं। इसके अलावा, प्रासंगिक अनुभव होना भी अनिवार्य है। आवेदकों की न्यूनतम आयु 18 से 27 वर्ष और अधिकतम आयु 32 से 62 वर्ष के बीच तय की गई है, जिसमें आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों को नियमानुसार छूट मिलेगी। योग्य अभ्यर्थियों का चयन शॉर्टलिस्टिंग, इंटरव्यू और मेडिकल फिटनेस के आधार पर होगा, जिसके बाद चयनित उम्मीदवारों को 20,000 से 1,40,000 रुपए प्रति माह तक की सैलरी दी जाएगी।



