फॉण्ट कनवर्टर NEW

‘हमने अभी बात नहीं सुनी है…’, UCC पर अमित शाह के बयान पर ऐसा क्यों बोले JDU मंत्री?

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के 2029 से पहले 21 राज्यों में UCC लागू करने के बयान के बाद बिहार में एनडीए की सहयोगी जदयू ने अपने रुख को लेकर प्रतिक्रिया दी है।

अपनी भाषा में पढ़ें

Patna: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के 2029 के लोकसभा चुनाव से पहले भाजपा के नेतृत्व वाले राजग शासित 21 राज्यों में समान नागरिक संहिता (UCC) लागू किए जाने के बयान के बाद बिहार में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) के भीतर हलचल तेज हो गई है। बिहार में एनडीए की प्रमुख सहयोगी जनता दल (यूनाइटेड) ने फिलहाल इस मुद्दे पर नपे-तुले अंदाज में अपनी प्रतिक्रिया दी है, जबकि पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री श्याम रजक ने साफ कर दिया है कि जदयू पहले से ही बिहार में यूसीसी लागू किए जाने का विरोध करती रही है।

श्रवण कुमार की प्रतिक्रिया

बिहार सरकार के मंत्री और जदयू नेता श्रवण कुमार ने अमित शाह के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि उन्हें अभी इस संबंध में पूरी जानकारी नहीं है कि केंद्रीय गृह मंत्री ने वास्तव में क्या कहा है। उन्होंने कहा, “इस संदर्भ में हमें अभी कुछ जानकारी नहीं है कि उन्होंने क्या कहा है। अगर इसे लागू किया जाता है, तो हमने अभी उनकी बात सुनी नहीं है। उनकी बात सुनेंगे और तब उसका जवाब देंगे।” श्रवण कुमार ने स्पष्ट किया कि जदयू का आधिकारिक रुख सामने रखने से पहले पार्टी यह अच्छी तरह समझेगी कि केंद्रीय गृह मंत्री ने किस संदर्भ में यह बयान दिया है।

श्याम रजक ने दोहराया पार्टी का पुराना रुख

वहीं, जदयू के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री श्याम रजक ने यूसीसी को लेकर पार्टी के पुराने रुख को दोहराते हुए कहा कि पार्टी लगातार इसके विरोध में खड़ी रही है। उन्होंने कहा कि पहले भी जब संसद में इससे संबंधित विधेयक आया था, उस समय जदयू ने अपनी स्थिति स्पष्ट कर दी थी। श्याम रजक ने कहा, “हम लोग लगातार इसके विरोध में हैं। हमने पहले भी, जब यह संसद में पास हो रहा था, उसी समय कहा था और हमारे नेता ने भी कहा था कि इसे हमारे राज्य में लागू नहीं होना चाहिए।”

उन्होंने यह भी उल्लेख किया कि बिहार में सरकार अकेले किसी एक दल की नहीं है, बल्कि यह एक मिला-जुली गठबंधन सरकार है। उन्होंने कहा, “बीजेपी के मुख्यमंत्री हैं, लेकिन यह एनडीए का गठबंधन है, जिसमें जनता दल, हम, लोजपा और सभी लोगों की मिली-जुली सरकार है।” यूसीसी पर अपना रुख साफ करते हुए उन्होंने कहा कि बिहार में इसे किसी भी सूरत में लागू किए जाने का सवाल ही नहीं उठता।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram