फॉण्ट कनवर्टर NEW

CCL CMD ने किया आम्रपाली कोल परियोजना का दौरा, कम डिस्पैच पर जताई नाराजगी

CCL के सीएमडी नीलेंदू कुमार सिंह ने आम्रपाली कोल परियोजना का दौरा कर कोयला उत्पादन और डिस्पैच की स्थिति की समीक्षा की। उन्होंने मगध, आम्रपाली और चंद्रगुप्त परियोजनाओं की प्रगति की जानकारी ली। समीक्षा के दौरान कोयले का डिस्पैच कम पाए जाने पर सीएमडी ने

अपनी भाषा में पढ़ें

टंडवा: CCL के सीएमडी नीलेंदू कुमार सिंह ने आम्रपाली कोल परियोजना का दौरा कर कोयला उत्पादन और डिस्पैच की स्थिति की समीक्षा की। उन्होंने मगध, आम्रपाली और चंद्रगुप्त परियोजनाओं की प्रगति की जानकारी ली। समीक्षा के दौरान कोयले का डिस्पैच कम पाए जाने पर सीएमडी ने नाराजगी जताई।

अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक

आम्रपाली के जीएम कार्यालय में अधिकारियों के साथ बैठक में सीएमडी ने तीनों परियोजनाओं में हो रहे कोयला उत्पादन और उसके डिस्पैच की जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों से कम डिस्पैच के कारणों के बारे में जानकारी लेते हुए इसे बढ़ाने के लिए जरूरी कदम उठाने का निर्देश दिया।

सीएमडी ने खास तौर पर मगध और आम्रपाली परियोजना के जीएम को डिस्पैच में तेजी लाने को कहा। उन्होंने कहा कि उत्पादन के साथ कोयले का समय पर डिस्पैच भी जरूरी है।

अधिकारियों ने किया स्वागत

आम्रपाली परियोजना पहुंचने पर जीएम संजीव कुमार, मगध जीएम राजीव कुमार, पीओ सतेन्द्र सिंह, मगध पीओ सुधीर सिन्हा और चंद्रगुप्त पीओ भूषण कुमार ने सीएमडी का बुके देकर स्वागत किया।

दौरे के दौरान सीएमडी ने तीनों कोल परियोजनाओं की मौजूदा स्थिति की समीक्षा की और अधिकारियों को उत्पादन व डिस्पैच से जुड़े कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
Picture of Sneha Kumari

Sneha Kumari

Lorem ipsum dolor sit amet consectetur adipiscing elit dolor