रामगढ़ : झारखंड के रामगढ़ जिले में केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने बड़ी कार्रवाई की है। CBI की टीम ने सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (CCL) के बरका-सयाल क्षेत्र में छापेमारी कर कर्मचारी अभय कुमार बख्शी को गिरफ्तार किया है। उन पर एक सेवानिवृत्त महिला से रिश्वत मांगने और लेने का आरोप है।
महिला की शिकायत पर CBI ने की कार्रवाई
जानकारी के अनुसार, एक सेवानिवृत्त महिला ने CBI से शिकायत की थी कि CCL का एक कर्मचारी उससे काम कराने के बदले रिश्वत मांग रहा है। शिकायत मिलने के बाद CBI ने आरोपी को पकड़ने के लिए जाल बिछाया।
यह भी पढ़ें: बिहार से झारखंड आ रहे श्रद्धालुओं की स्कॉर्पियो हादसे का शिकार, 13 की मौत
बताया जा रहा है कि CBI की टीम ने अभय कुमार बख्शी को कथित तौर पर रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ पकड़ा। हालांकि, रिश्वत की रकम कितनी थी और किस काम के बदले पैसे मांगे गए थे, इसकी जानकारी अभी सामने नहीं आई है।
तीन गाड़ियों से पहुंची थी CBI की टीम
मिली जानकारी के मुताबिक, CBI की टीम तीन इनोवा गाड़ियों से बरका-सयाल क्षेत्र पहुंची थी। टीम ने सौंदा डी स्थित प्रोजेक्ट ऑफिसर (PO) कार्यालय में छापेमारी की और आरोपी कर्मचारी को गिरफ्तार कर लिया।
इस कार्रवाई के बाद CCL के बरका-सयाल क्षेत्र में हलचल बढ़ गई है। फिलहाल, CBI मामले की जांच और पूछताछ कर रही है। जांच एजेंसी की ओर से विस्तृत आधिकारिक जानकारी सामने आने के बाद मामले से जुड़े अन्य तथ्य स्पष्ट हो सकेंगे।
यह भी पढ़ें: रेलवे क्वार्टर में आग लगने से मचा हड़कंप, दमकल की दो गाड़ियों ने संभाला मोर्चा
संबंधित खबरें
- झारखंड बिहार से झारखंड आ रहे श्रद्धालुओं की स्कॉर्पियो हादसे का शिकार, 13 की मौत
- झारखंड रेलवे क्वार्टर में आग लगने से मचा हड़कंप, दमकल की दो गाड़ियों ने संभाला मोर्चा
- झारखंड रांची में रविवार की सुबह मातम में बदली खुशियां, डंपर ने दो युवकों को कुचला
- झारखंड CM हेमंत को सहियाओं ने दिखाया डिजिटल हुनर, आठ रजिस्टरों का हिसाब अब एक क्लिक पर









