Skip to content
Log In
योगी सरकार ने टीवी को बनाया क्लासरूम, बालवाटिका से 12वीं तक पांच चैनलों पर पढ़ाई CM योगी की पहल, यूपी के स्कूलों में लगेगी संविधान की पाठशाला टनकपुर-बनबसा को जलभराव से मिलेगी राहत, चम्पावत को CM धामी की 165 करोड़ की सौगात लोकसंस्कृति के संरक्षण के लिए CM धामी का ऐलान, बिंदुखत्ता में बनेगा सभागार सौली खड्ड के पास पुलिस की चेकिंग में खुला नशे का खेल, युवक गिरफ्तार धामी सरकार के पांच साल का रिपोर्ट कार्ड लेकर चुनावी मैदान में उतरेगी BJP: दीप्ति वोटर लिस्ट में अपना और परिवार का नाम जरूर जांच लें, DM की अपील प्रकाश पर्व पर CM धामी और राज्यपाल का संदेश, सेवा-सद्भाव अपनाएं CM धामी का ऐलान: श्रीनगर में बनेगी साइंस सिटी, देहरादून के लिए हेली सेवा SIR की जांच में फर्जी जन्म प्रमाणपत्रों का खुलासा, CEO ने अफसरों को चेताया

अनियंत्रित ट्रेलर से टकराई कार, एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत

पश्चिमी सिंहभूम जिले के हाटगम्हरिया थाना क्षेत्र में मंगलवार को दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। कुदापी डाउन के पास एक कार और ट्रेलर के बीच जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में एक ही परिवार के तीन लोगों की जान चली गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे में कार का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

चाईबासा: पश्चिमी सिंहभूम जिले के हाटगम्हरिया थाना क्षेत्र में मंगलवार को दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। कुदापी डाउन के पास एक कार और ट्रेलर के बीच जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में एक ही परिवार के तीन लोगों की जान चली गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे में कार का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

छत्तीसगढ़ से टाटानगर जा रही थी कार

मिली जानकारी के अनुसार, कार में सवार सभी लोग एक ही परिवार के थे और छत्तीसगढ़ से टाटानगर जा रहे थे। इसी दौरान कुदापी डाउन के पास सामने से आ रहे एक अनियंत्रित ट्रेलर से कार की टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि तीन लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वहीं, दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

यह भी पढ़ें: SIR की जांच में फर्जी जन्म प्रमाणपत्रों का खुलासा, CEO ने अफसरों को चेताया

पुलिस ने घायलों को पहुंचाया अस्पताल

हादसे के बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को घटना की सूचना दी। जानकारी मिलते ही हाटगम्हरिया थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज जारी है। दोनों घायलों की हालत चिंताजनक बताई जा रही है।

पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू कर दी है। फिलहाल मृतकों और घायलों की पहचान की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें: लेवी नहीं मिली तो फूंक दिया कोयला हाईवा, मास्टरमाइंड समेत चार गिरफ्तार

Sneha Kumari लेखक

संबंधित खबरें

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *