फॉण्ट कनवर्टर NEW

समझौते के बहाने बुलाया, फिर युवक पर चापड़ से जानलेवा हमला

जमशेदपुर। सीतारामडेरा थाना क्षेत्र स्थित सिद्धू-कान्हू चौक पर शुक्रवार देर रात एक युवक पर जानलेवा हमला किए जाने से इलाके में हड़कंप मच गया। हमलावरों ने युवक को बातचीत और समझौते के बहाने बुलाया था, लेकिन मौके पर पहुंचते ही उस पर चापड़ से हमला

अपनी भाषा में पढ़ें

जमशेदपुर। सीतारामडेरा थाना क्षेत्र स्थित सिद्धू-कान्हू चौक पर शुक्रवार देर रात एक युवक पर जानलेवा हमला किए जाने से इलाके में हड़कंप मच गया। हमलावरों ने युवक को बातचीत और समझौते के बहाने बुलाया था, लेकिन मौके पर पहुंचते ही उस पर चापड़ से हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल युवक की पहचान बिरसानगर जोन बी-1 निवासी मनीष गोराई के रूप में हुई है।

घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार मनीष गोराई का राहुल नामक युवक के साथ पहले से विवाद चल रहा था। दोनों के बीच हुए पुराने विवाद को सुलझाने के लिए मनीष को सिद्धू-कान्हू चौक बुलाया गया था। आरोप है कि विजय गोराई के मोबाइल फोन से मनीष को कॉल कर मौके पर आने के लिए कहा गया। मनीष जैसे ही वहां पहुंचा, पहले से मौजूद लोगों ने उस पर चापड़ से हमला कर दिया।

हमले में मनीष गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद घायल युवक को तत्काल इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका उपचार चल रहा है।

घटना के बाद पीड़ित मनीष गोराई ने सीतारामडेरा थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है। उसने पुलिस को बताया कि राहुल के साथ उसका पहले भी विवाद हो चुका है और इस बार समझौते के नाम पर बुलाकर उस पर हमला किया गया।

पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। थाना पुलिस का कहना है कि मामले में शामिल आरोपियों की पहचान कर ली गई है और उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram