फॉण्ट कनवर्टर NEW

कैलिफोर्निया बम धमाका: एक की मौत, चार घायल; FBI ने कहा आतंकी हमला

World News: अमेरिका के कैलिफोर्निया में शनिवार को हुए भीषण बम धमाके ने इलाके में दहशत का माहौल पैदा कर दिया है। यह धमाका एक अमेरिकी रिप्रोडक्टिव सेंटर के बाहर खड़ी कार के पास हुआ, जिसमें एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई

अपनी भाषा में पढ़ें

World News: अमेरिका के कैलिफोर्निया में शनिवार को हुए भीषण बम धमाके ने इलाके में दहशत का माहौल पैदा कर दिया है। यह धमाका एक अमेरिकी रिप्रोडक्टिव सेंटर के बाहर खड़ी कार के पास हुआ, जिसमें एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई और चार अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, धमाके की आवाज इतनी जोरदार थी कि आसपास की इमारतें भी कांप उठीं। कार के परखच्चे उड़ गए और घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई। घायल लोगों को तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है।

FBI ने इस घटना को आतंकवादी कृत्य करार दिया है। लॉस एंजिल्स स्थित FBI फील्ड ऑफिस के सहायक निदेशक ने बयान जारी करते हुए कहा कि यह धमाका एक सुनियोजित हमला था, जिसे बेहद खतरनाक तरीके से अंजाम दिया गया। उन्होंने बताया कि जांच एजेंसियां इस बात की तह तक पहुंचने की कोशिश कर रही हैं कि क्या यह हमला अंतरराष्ट्रीय आतंकवाद से जुड़ा है या फिर घरेलू आतंकवाद का मामला है।

घटना की संवेदनशीलता को देखते हुए FBI और अन्य सुरक्षा एजेंसियों ने जांच से जुड़ी ज्यादा जानकारी साझा करने से फिलहाल परहेज किया है। अधिकारियों के अनुसार, शुरुआती सबूत और सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जा रहा है और घटनास्थल से मिले अवशेषों की फॉरेंसिक जांच कराई जा रही है।

अमेरिकन रिप्रोडक्टिव सेंटर के वरिष्ठ डॉक्टर अब्दुल्ला ने धमाके पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि इस तरह की हिंसा हमारे हौसले को कमजोर नहीं कर सकती। उन्होंने कहा कि क्लिनिक अपने सभी मरीजों की सेवा पूर्ववत जारी रखेगा और किसी भी तरह की धमकी से नहीं डरेगा।

घटना के बाद इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी गई है और स्थानीय निवासियों से अपील की गई है कि वे सतर्क रहें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना पुलिस को तुरंत दें।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram