Close Menu
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Facebook X (Twitter) Instagram
Public AddaPublic Adda

  • Home
  • India
  • World
  • States
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Uttar Pradesh
  • Politics
  • Sports
  • Social/Interesting
  • More Adda
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Home»States»Jharkhand»मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने नेमरा गांव पहुंचकर चाचा जगदीश सोरेन को दी अंतिम विदाई
Jharkhand

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने नेमरा गांव पहुंचकर चाचा जगदीश सोरेन को दी अंतिम विदाई

By Muzaffar HussainMay 18, 20252 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Threads Telegram
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link

अपनी भाषा चुनेें :

बटन दबाकर थोड़ा इंतज़ार करें...

Ramgarh : झारखंड के मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन शनिवार को अपने पैतृक गांव नेमरा (जिला रामगढ़) पहुंचे, जहां उन्होंने अपने दिवंगत चाचा जगदीश सोरेन को अंतिम श्रद्धांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री अपने पूरे परिवार के साथ इस दुखद अवसर पर गांव आए और उन्होंने पार्थिव शरीर पर पुष्पचक्र अर्पित कर उन्हें नम आंखों से विदाई दी। 

मुख्यमंत्री ने स्वर्गीय जगदीश सोरेन की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए कहा कि यह परिवार और समाज के लिए अपूरणीय क्षति है। उन्होंने पूरे परिवार को इस दुख की घड़ी में धैर्य और साहस बनाए रखने की अपील की।
मुख्यमंत्री अंत्येष्टि यात्रा में भी शामिल हुए और सभी धार्मिक रीति-रिवाजों के साथ अंतिम संस्कार संपन्न हुआ। गांव के लोगों और पारिवारिक सदस्यों की भारी उपस्थिति में स्वर्गीय जगदीश सोरेन को अंतिम विदाई दी गई।

गौरतलब है कि जगदीश सोरेन, दिशोम गुरु और राज्यसभा सांसद शिबू सोरेन के चचेरे भाई थे और मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन के चाचा लगते थे। उनका निधन 17 मई 2025 को हुआ था। वे लंबे समय से बीमार चल रहे थे।
उनके निधन से नेमरा गांव सहित पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई। वे अपने पीछे दो पुत्र, एक पुत्री और एक भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं। सामाजिक क्षेत्र में भी उनकी एक मजबूत पहचान थी और गांव के कई विकास कार्यों में उनका सक्रिय योगदान रहा है।

नेमरा गांव में हुई अंतिम यात्रा में स्थानीय जनप्रतिनिधियों, ग्रामीणों और सैकड़ों की संख्या में लोगों ने हिस्सा लिया। इस दौरान हर किसी की आंखें नम थीं और माहौल भावुकता से भरा हुआ था।

मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर अपने संबोधन में कहा, “हमारे परिवार के लिए यह एक कठिन समय है। चाचा जी का स्नेह और मार्गदर्शन हमेशा हमारे साथ रहा है। उनका जाना हमारे लिए एक गहरी क्षति है।” मुख्यमंत्री ने अंत में राज्यवासियों से दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करने की अपील की।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Follow on Google News
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

Related Posts

कोडरमा में कपड़ों के गोदाम में भीषण आग, 40 लाख का नुकसान

May 12, 2026

हिंदपीढ़ी में नशे के ‘होलसेल’ धंधे का भंडाफोड़, महिला समेत 6 गिरफ्तार

May 12, 2026

जमशेदपुर में सजा भव्य कवयित्री सम्मेलन, कविता और संस्कृति में डूबे लोग

May 12, 2026

RECENT ADDA.

कोडरमा में कपड़ों के गोदाम में भीषण आग, 40 लाख का नुकसान

May 12, 2026

हिंदपीढ़ी में नशे के ‘होलसेल’ धंधे का भंडाफोड़, महिला समेत 6 गिरफ्तार

May 12, 2026

जमशेदपुर में सजा भव्य कवयित्री सम्मेलन, कविता और संस्कृति में डूबे लोग

May 12, 2026

चाईबासा में रोजगार और कौशल विकास योजनाओं की समीक्षा, DC ने दिए बड़े निर्देश

May 12, 2026

चाईबासा में पेट्रोल-डीजल खत्म होने की अफवाह, पंपों पर लगी लंबी कतारें

May 12, 2026
Today’s Horoscope

Recent Posts

  • कोडरमा में कपड़ों के गोदाम में भीषण आग, 40 लाख का नुकसान
  • हिंदपीढ़ी में नशे के ‘होलसेल’ धंधे का भंडाफोड़, महिला समेत 6 गिरफ्तार
  • जमशेदपुर में सजा भव्य कवयित्री सम्मेलन, कविता और संस्कृति में डूबे लोग
  • चाईबासा में रोजगार और कौशल विकास योजनाओं की समीक्षा, DC ने दिए बड़े निर्देश
  • चाईबासा में पेट्रोल-डीजल खत्म होने की अफवाह, पंपों पर लगी लंबी कतारें

Recent Comments

No comments to show.
© 2026 Public Adda. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Adsense

Home

News

Web Stories Fill Streamline Icon: https://streamlinehq.com

Web Stories

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.