Close Menu
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Facebook X (Twitter) Instagram
Public AddaPublic Adda

  • Home
  • India
  • World
  • States
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Uttar Pradesh
  • Politics
  • Sports
  • Social/Interesting
  • More Adda
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Home»States»Jharkhand»व्यवसायी को बंधक बनाकर लूटने आए गिरोह का एक सदस्य धराया!
Jharkhand

व्यवसायी को बंधक बनाकर लूटने आए गिरोह का एक सदस्य धराया!

पलामू के सखुई गांव में व्यवसायी के घर घुसे पांच डकैतों में से एक को लोगों ने पकड़कर पुलिस के हवाले किया। दो हथियार बरामद, बाकी की तलाश तेज कर दी गई है।
By Samsul HaqueNovember 24, 20252 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Threads Telegram
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link

अपनी भाषा चुनेें :

बटन दबाकर थोड़ा इंतज़ार करें...

Palamu News: पलामू के पाटन थाना क्षेत्र के सखुई गांव में रविवार देर रात उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक अर्टिगा कार से पहुंचे पांच डकैतों ने स्थानीय व्यवसायी दिना प्रसाद उर्फ धीरेंद्र प्रसाद के घर धावा बोल दिया। डकैत दुकान से लगे उनके मकान में घुसते ही पूरे परिवार को बंधक बनाकर कीमती सामान खोजने लगे।

अपराधियों की योजना, CCTV में कैद हुई हर हरकत

तीन अपराधी घर के अंदर थे, जबकि दो बाहर निगरानी में लगे थे। घटना सीसीटीवी कैमरे में साफ दिख रही है—चेहरा ढके दो डकैत हथियार लेकर घर के अंदर टटोलते नज़र आए, जबकि बाकी की गतिविधियाँ कार के पास दर्ज हुईं। परिवार डरा हुआ था, लेकिन हालात तब पलटे जब मौका पाकर व्यवसायी दिना प्रसाद एक डकैत से भिड़ गए। उन्होंने उसे जमीन पर पटक दिया और जोर से चिल्लाना शुरू कर दिया।

भीड़ जुटी, एक डकैत की जमकर धुनाई, हथियार भी छोड़ भागे अपराधी

दिनेश के शोर मचाते ही आसपास के लोग मौके पर दौड़े आए। भीड़ को देखकर दो डकैत अपने हथियार वहीं छोड़कर भागे, जबकि बाकी साथी कार लेकर फरार हो गए। पकड़ा गया अपराधी भीड़ के हत्थे चढ़ गया और लोगों ने उसकी जमकर पिटाई कर दी। वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

पुलिस की त्वरित कार्रवाई, दो हथियार बरामद

सूचना पर पाटन थाना पुलिस मौके पर पहुंची। भीड़ से अपराधी को किसी तरह छुड़ाया गया और किशुनपुर स्वास्थ्य केंद्र ले जाकर प्राथमिक उपचार कराया गया। सोमवार को उसे एमएमसीएच के कैदी वार्ड में भर्ती कर दिया गया। सदर एएसपी मणि भूषण प्रसाद ने बताया कि पकड़ा गया डकैत उत्तर प्रदेश का रहने वाला लगता है। दो हथियार और गोलियां बरामद की गई हैं। उसकी हालत में सुधार के बाद उससे पूछताछ कर साथियों की पहचान की जाएगी।

गांव में दहशत, पुलिस ने तेज की खोज

घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत फैल गई है। पुलिस बाकी चार अपराधियों का सुराग जुटाने में लगी है। गांववालों ने व्यवसायी की बहादुरी की सराहना की, जिसने अपने परिवार को बचाने के लिए डकैत से मुकाबला किया।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Follow on Google News
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

Related Posts

कोडरमा में कपड़ों के गोदाम में भीषण आग, 40 लाख का नुकसान

May 12, 2026

हिंदपीढ़ी में नशे के ‘होलसेल’ धंधे का भंडाफोड़, महिला समेत 6 गिरफ्तार

May 12, 2026

जमशेदपुर में सजा भव्य कवयित्री सम्मेलन, कविता और संस्कृति में डूबे लोग

May 12, 2026

RECENT ADDA.

कोडरमा में कपड़ों के गोदाम में भीषण आग, 40 लाख का नुकसान

May 12, 2026

हिंदपीढ़ी में नशे के ‘होलसेल’ धंधे का भंडाफोड़, महिला समेत 6 गिरफ्तार

May 12, 2026

जमशेदपुर में सजा भव्य कवयित्री सम्मेलन, कविता और संस्कृति में डूबे लोग

May 12, 2026

चाईबासा में रोजगार और कौशल विकास योजनाओं की समीक्षा, DC ने दिए बड़े निर्देश

May 12, 2026

चाईबासा में पेट्रोल-डीजल खत्म होने की अफवाह, पंपों पर लगी लंबी कतारें

May 12, 2026
Today’s Horoscope

Recent Posts

  • कोडरमा में कपड़ों के गोदाम में भीषण आग, 40 लाख का नुकसान
  • हिंदपीढ़ी में नशे के ‘होलसेल’ धंधे का भंडाफोड़, महिला समेत 6 गिरफ्तार
  • जमशेदपुर में सजा भव्य कवयित्री सम्मेलन, कविता और संस्कृति में डूबे लोग
  • चाईबासा में रोजगार और कौशल विकास योजनाओं की समीक्षा, DC ने दिए बड़े निर्देश
  • चाईबासा में पेट्रोल-डीजल खत्म होने की अफवाह, पंपों पर लगी लंबी कतारें

Recent Comments

No comments to show.
© 2026 Public Adda. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Adsense

Home

News

Web Stories Fill Streamline Icon: https://streamlinehq.com

Web Stories

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.