Close Menu
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Facebook X (Twitter) Instagram
Public AddaPublic Adda

  • Home
  • India
  • World
  • States
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Uttar Pradesh
  • Politics
  • Sports
  • Social/Interesting
  • More Adda
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Home»Adda More..»समय से पहले झुर्रियां? 5 गलतियां जो कोलेजन नष्ट कर रही हैं!
Adda More..

समय से पहले झुर्रियां? 5 गलतियां जो कोलेजन नष्ट कर रही हैं!

मीठा सेवन, सिगरेट, सनस्क्रीन न लगाना, नींद कमी व तनाव—ये 5 गलतियां कोलेजन घटाकर स्किन, बाल, हड्डियां कमजोर करती हैं, झुर्रियां लाती हैं।
By Samsul HaqueMarch 30, 20263 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Threads Telegram
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link

अपनी भाषा चुनेें :

बटन दबाकर थोड़ा इंतज़ार करें...

Lifestyle Desk: हम सभी की यह चाहत होती है कि हमारी जवानी लंबे समय तक बरकरार रहे। इस चाहत को पूरा करने के लिए अक्सर हम कई तरह की चीजें करते हैं और प्रोडक्ट्स का भी इस्तेमाल करते हैं। कई बार इतना सबकुछ करने के बाद भी हमें जो परिणाम होते हैं वह सही तरीके से मिल नहीं पाते हैं। कई बार हम ऐसी कुछ गलतियां कर देते हैं जिनकी वजह से हमारा कोलेजन प्रोडक्शन कम हो जाता है और चेहरे पर बुढ़ापे की निशानी समय से पहले ही दिखाई देने लगती है। हमारे शरीर में कोलेजन का प्रोडक्शन सही मात्रा में हो यह काफी ज्यादा जरूरी होता है। कोलेजन की अगर बात करें तो यह हमारे स्किन से लेकर बालों और हड्डियों तक के लिए काफी जरूरी होता है। वहीं जब शरीर में इसका प्रोडक्शन होना कम होता है तो ऐसे में हमें कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ता है।

ज्यादा मीठी चीजों का सेवन

अगर आप नहीं चाहते हैं कि आपके शरीर में कोलेजन का प्रोडक्शन कम हो तो ऐसे में आपको मीठी चीजों का सेवन करने से बचना चाहिए। मीठी चीजों के सेवन से ग्लाइकेशन का प्रोसेस तेज हो जाता है जिस वजह से कोलेजन का प्रोडक्शन कम होता है। लंबे समय तक ऐसा होते रहने की वजह से चेहरे पर झुर्रियां दिखाई देने लगती हैं और साथ ही अन्य समस्याएं भी होने लगती हैं। अगर आप मीठी चीजों का सेवन करना चाहते हैं तो आपको शहद या फिर गुड़ का सेवन करना चाहिए। यह प्राकृतिक विकल्प कोलेजन को सुरक्षित रखते हैं।

सिगरेट का धुंआ घातक

अगर आप सिगरेट पीते हैं तो आपको आज से ही इसे बंद कर देना चाहिए। सिगरेट में निकोटिन होता है जो शरीर में ब्लड फ्लो में रुकावट डालता है। ऐसा होने की वजह से आपकी स्किन तक ऑक्सीजन और न्यूट्रिएंट्स नहीं पहुंच पाते हैं। इससे न सिर्फ कोलेजन टूटता है बल्कि त्वचा बेजान भी हो जाती है। धूम्रपान छोड़ना सबसे पहला कदम होना चाहिए।

सनस्क्रीन का इस्तेमाल न करना

मौसम चाहे कोई सा भी हो आपको घर से बाहर निकलने से पहले सनस्क्रीन का इस्तेमाल जरूर करना चाहिए। सनस्क्रीन के इस्तेमाल से हमारी त्वचा सूर्य से निकलने वाली हानिकारक यूवी किरणों से बची रहती है। जब आप सनस्क्रीन का इस्तेमाल नहीं करते हैं तो ऐसे में कोलेजन टूटने लगता है जिससे आपकी त्वचा पर फाइन लाइन्स, झुर्रियां और पिगमेंटेशन दिखाई देने लगती है। रोजाना SPF 30+ लगाएं, चाहे घर में रहें।

सही नींद न लेना

अगर आप सही तरीके से नहीं सोते हैं या फिर आपके शरीर को जितनी जरूरत है उतनी नींद नहीं लेते हैं तो ऐसे में भी कोलेजन का प्रोडक्शन शरीर में कम हो सकता है। जब आप पर्याप्त नींद नहीं लेते हैं तो ऐसे में आपका शरीर खुद को सही तरीके से रिपेयर नहीं कर पाता है। यह भी एक कारण है कि आपकी त्वचा पर समय से पहले ही एजिंग के लक्षण दिखाई देने लगते हैं। रात को 7-8 घंटे सोना जरूरी है, ताकि कोशिकाएं रिन्यू हों।

हमेशा तनाव में रहना

अगर आपको कभी-कभार तनाव होता है तो यह आम बात है लेकिन जब आप लंबे समय तक स्ट्रेस में रहते हैं तो इससे आपके शरीर में कोर्टिसोल हार्मोन का लेवल बढ़ जाता है। यह भी एक कारण है कोलेजन के टूटने का। स्ट्रेस की वजह से आपकी त्वचा डल पड़ जाती है और अनहेल्दी लगने लगती है। योग, ध्यान या वॉक से तनाव कम करें, कोलेजन संरक्षित रहेगा।

Read more: मसल्स गल रहे हैं, हड्डियां हो रहीं कमजोर; वेट लॉस इंजेक्शन का खतरनाक सच

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Follow on Google News
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

Related Posts

घर में बढ़ रहा है तिलचट्टों का आतंक? इन आसान टिप्स से मिनटों में भगाएं कॉकरोच

May 21, 2026

घर में रोजाना शंख बजाने से दूर होगी कंगाली, खिंची चली आएंगी मां लक्ष्मी!

May 20, 2026

कर्ज से बचने के लिए तुरंत करें ये काम, कुछ ही दिनों में हो जाएंगे मालामाल!

May 20, 2026

RECENT ADDA.

भाजपा नेता अनिल कुमार वर्मा के निधन पर श्रद्धांजलि सभा, एक मिनट का मौन रख दी गई श्रद्धांजलि

May 31, 2026

25th Year Celebration: टीम पीएसएफ के वार्षिक सम्मान समारोह में झारखंडी संस्कृति और मानव सेवा का अनूठा संगम

May 31, 2026

कांड्रा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अवैध शराब निर्माण केंद्र ध्वस्त

May 30, 2026

25 युवाओं को मिला उन्नत खेती और बैंक लोन का गुरुमंत्र; कृषि उद्यमी बनाने की पहल

May 29, 2026

अनाबद्ध निधि की योजनाओं में ढिलाई पर चेतावनी, 2 रद्द, 7 को समय पर पूरा करने का अल्टीमेटम

May 29, 2026
Today’s Horoscope

Recent Posts

  • भाजपा नेता अनिल कुमार वर्मा के निधन पर श्रद्धांजलि सभा, एक मिनट का मौन रख दी गई श्रद्धांजलि
  • 25th Year Celebration: टीम पीएसएफ के वार्षिक सम्मान समारोह में झारखंडी संस्कृति और मानव सेवा का अनूठा संगम
  • कांड्रा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अवैध शराब निर्माण केंद्र ध्वस्त
  • 25 युवाओं को मिला उन्नत खेती और बैंक लोन का गुरुमंत्र; कृषि उद्यमी बनाने की पहल
  • अनाबद्ध निधि की योजनाओं में ढिलाई पर चेतावनी, 2 रद्द, 7 को समय पर पूरा करने का अल्टीमेटम

Recent Comments

No comments to show.
© 2026 Public Adda. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Adsense

Home

News

Web Stories Fill Streamline Icon: https://streamlinehq.com

Web Stories

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.