फॉण्ट कनवर्टर NEW

सोते समय जहरीले सांप ने डसा, खरसावां में भाई-बहन की मौत

Seraikela news: जिले के खरसावां प्रखंड के संतारी गांव में मंगलवार तड़के सर्पदंश की दर्दनाक घटना में दो सगे भाई-बहन की मौत हो गई। दोनों बच्चे घर में सो रहे थे, इसी दौरान किसी जहरीले सांप ने उन्हें डस लिया। मृतकों की पहचान सचिन जोंको

अपनी भाषा में पढ़ें

Seraikela news: जिले के खरसावां प्रखंड के संतारी गांव में मंगलवार तड़के सर्पदंश की दर्दनाक घटना में दो सगे भाई-बहन की मौत हो गई। दोनों बच्चे घर में सो रहे थे, इसी दौरान किसी जहरीले सांप ने उन्हें डस लिया। मृतकों की पहचान सचिन जोंको के 11 वर्षीय पुत्र शिवा जोंको और 13 वर्षीय पुत्री सीमा जोंको के रूप में हुई है। घटना के बाद परिवार में मातम पसरा है, जबकि गांव में भी शोक का माहौल है।

बताया जाता है कि मंगलवार सुबह करीब पांच बजे दोनों भाई-बहन घर के एक कमरे में सो रहे थे। इसी दौरान उन्हें किसी जहरीले जीव ने काट लिया। नींद से जागने के बाद दोनों ने परिजनों को इसकी जानकारी दी। हालांकि, शुरुआत में स्थिति की गंभीरता का अंदाजा नहीं लगाया जा सका। इस कारण दोनों को तत्काल अस्पताल नहीं ले जाया गया।

करीब 11 बजे पड़ोसियों और ग्रामीणों को घटना की जानकारी मिली। इसके बाद दोनों बच्चों को इलाज के लिए सरायकेला सदर अस्पताल ले जाने की तैयारी की गई। अस्पताल पहुंचने से पहले ही रास्ते में शिवा की हालत बिगड़ गई और उसकी मौत हो गई। वहीं गंभीर रूप से अचेत सीमा ने अस्पताल पहुंचने के बाद दम तोड़ दिया। चिकित्सकों ने जांच के बाद दोनों को मृत घोषित कर दिया।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram