फॉण्ट कनवर्टर NEW

Advertisement

Advertisement

बीकानेर के खेत में मिला ब्राह्मोस मिसाइल का बूस्टर और नोज

India News: भारत पाकिस्तान के बीच सीजफायर के बाद सीमा पर शांति है। इसी बीच राजस्थान के बीकानेर के नजदीक एक खेत में ब्रह्मोस मिसाइल का बूस्टर और नोज कैप मिलने से सनसनी फैल गई। ग्रामीणों ने बताया कि रात में आसमान में तेज रोशनी

अपनी भाषा में पढ़ें

Advertisement

Advertisement

India News: भारत पाकिस्तान के बीच सीजफायर के बाद सीमा पर शांति है। इसी बीच राजस्थान के बीकानेर के नजदीक एक खेत में ब्रह्मोस मिसाइल का बूस्टर और नोज कैप मिलने से सनसनी फैल गई। ग्रामीणों ने बताया कि रात में आसमान में तेज रोशनी के साथ जोरदार धमाका हुआ था, जिसके बाद यह मलबा खेत में गिरा।

भारत ने इसे पाकिस्तान में लक्ष्य पर निशाना साधने किया था इस्तेमाल

भारत ने ब्राह्मोस मिसाइल को पाकिस्तान के बहावलपुर में अपने लक्ष्य पर निशाना साधने के लिए इस्तेमाल किया था। जैसे ही मिसाइल को लॉन्च किया गया तो तुरंत ही इसके बूस्टर और नोज कैप बाहर निकल गए।

इससे यह पता चलता है कि ब्रह्मोस बहावलपुर में सफलतापूर्वक अपने लक्ष्य को निशाना बनाया है। इससे पाकिस्तान के एयर डिफेंस सिस्टम की पोल खुल गई जो इतनी तैयारी और समय होने के बावजूद ब्रह्मोस को रोकने में विफल रहा। गांव के लोगों ने रात को एक तेज़ चमक और ज़ोरदार धमाके की आवाज़ सुनी थी, जिसके बाद अगली सुबह खेत में यह भारी भरकम धातु का सिलेंडरनुमा ढांचा मिला। इसके बाद अगले दिन यहां लोगों की भीड़ जुट गई।

विशेषज्ञों के मुताबिक ब्राह्मोस मिसाइल के ये हिस्से-बूस्टर और नोज़ कैप लॉन्च के तुरंत बाद अलग हो जाते हैं और ज़मीन पर गिर जाते हैं। इस बार ये टुकड़े भारत के ही क्षेत्र में गिरे, जो यह संकेत देता है कि मिसाइल अपने लक्ष्य पर लगी। इस घटना ने एक बार फिर यह स्पष्ट कर दिया है कि पाकिस्तान ब्राह्मोस जैसे हाई-स्पीड, सटीक हथियारों को इंटरसेप्ट करने में पूरी तरह विफल है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram