फॉण्ट कनवर्टर NEW

तीन महीने से वेतन नहीं, नगर निगम कर्मियों का कार्य बहिष्कार

Palamu News: पलामू जिले में नगर निगम के 400 से अधिक कर्मचारी सोमवार से कार्य बहिष्कार पर चले गए। वजह है कि उन्हें पिछले तीन महीने से वेतन नहीं मिला है। इससे नाराज़ कर्मचारियों ने सुबह 8 बजे नगर निगम कार्यालय और समाहरणालय स्थित कार्यालय

अपनी भाषा में पढ़ें

Palamu News: पलामू जिले में नगर निगम के 400 से अधिक कर्मचारी सोमवार से कार्य बहिष्कार पर चले गए। वजह है कि उन्हें पिछले तीन महीने से वेतन नहीं मिला है। इससे नाराज़ कर्मचारियों ने सुबह 8 बजे नगर निगम कार्यालय और समाहरणालय स्थित कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया।

कर्मचारियों ने कहा कि 1 जून से नगर आयुक्त की पदस्थापना नहीं होने के कारण वेतन भुगतान की फाइलें अटकी हुई हैं। कई बार शिकायत और मांग रखने के बाद भी जब कोई सुनवाई नहीं हुई तो उन्होंने काम से अलग रहने का फैसला किया। हालांकि सभी कर्मचारी उपस्थिति दर्ज करेंगे, लेकिन वेतन मिलने तक काम नहीं करेंगे।

झारखंड लोकल बॉडीज इम्प्लाइज फेडरेशन, मेदिनीनगर इकाई के अध्यक्ष बिशुन राम चन्द्रवंशी ने कहा कि लगातार वेतन न मिलने से कर्मचारियों की आर्थिक स्थिति बेहद खराब हो गई है। बच्चों की पढ़ाई, घर का खर्च और दवाइयों जैसी जरूरतें पूरी करना मुश्किल हो रहा है। उन्होंने बताया कि 1 सितंबर को सहायक नगर आयुक्त को ज्ञापन देकर 7 सितंबर तक भुगतान की मांग की गई थी, लेकिन कोई कदम नहीं उठाया गया।

प्रदर्शन के दौरान सभी कर्मियों ने नारेबाजी करते हुए सरकार और प्रशासन से जल्द वेतन भुगतान करने की अपील की। कर्मचारियों का कहना है कि यदि वेतन तुरंत नहीं मिला तो आंदोलन और तेज़ किया जाएगा।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram