फॉण्ट कनवर्टर NEW

बोकारो थर्मल में दिशोम गुरु शिबू सोरेन को भावभीनी श्रद्धांजलि, याद किए संघर्ष और आदर्श

Bokaro Thermal news: सरना पूजा समिति कार्यकाल बोकारो थर्मल में समारोह आयोजित कर मंगलवार को दिशोम गुरु पद्म भूषण स्व. शिबू सोरेन जी की प्रथम पुण्यतिथि मनाई गई। यहाँ दिशोम गुरु स्व शिबू सोरेन जी के चित्र पर माल्यार्पण कर व पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि

अपनी भाषा में पढ़ें

Bokaro Thermal news: सरना पूजा समिति कार्यकाल बोकारो थर्मल में समारोह आयोजित कर मंगलवार को दिशोम गुरु पद्म भूषण स्व. शिबू सोरेन जी की प्रथम पुण्यतिथि मनाई गई। यहाँ दिशोम गुरु स्व शिबू सोरेन जी के चित्र पर माल्यार्पण कर व पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दिया गया। इस अवसर पर उपस्थित बीस सूत्री कार्यक्रम क्रियान्वयन समिति के अध्यक्ष बृजलाल हांसदा ने स्व सोरेन जी के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि कार्यक्रम की शुरुआत किया।
अपने संबोधन में बृजलाल हांसदा ने कहे कि दिशोम गुरु शिबू सोरेन का संपूर्ण जीवन झारखंड, जल-जंगल-जमीन तथा आदिवासी-मूलवासी समाज के अधिकारों के लिए समर्पित रहा। उनके संघर्ष, विचार और आदर्श सदैव आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करते रहेंगे।
इस अवसर पर खेमलाल सोरेन, अनिल हांसदा, लखन हांसदा, मनोज हांसदा, धानेश्वर मुर्मू, जोधन बस्के, राधेराम मांझी, रूपा हांसदा, चन्द्रदेव हांसदा, महावीर बस्के, मोतीलाल बेसरा, राजेश हेम्ब्रम एवं विकास मुर्मू उपस्थित थे। सभी ने दिशोम गुरु के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि दी और उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram