बोकारो चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज का एक प्रतिनिधि मंडल बोकारो इस्पात संयंत्र के निदेशक प्रभारी श्री प्रियरंजन से उनके कार्यालय में शिष्टाचार मुलाकात हेतु पहुँचा।

इस अवसर पर चेंबर के अध्यक्ष श्री मनोज चौधरी ने उन्हें नववर्ष की अग्रिम शुभकामनाएँ देते हुए अंगवस्त्र एवं हराभरा पौधा भेंट स्वरूप प्रदान किया। उन्होंने कहा कि श्री प्रियरंजन की पदस्थापना से बोकारोवासियों में हर्ष एवं सकारात्मक उम्मीदों का संचार हुआ है। सेल में उनके दीर्घ अनुभव एवं सक्षम, दूरदर्शी नेतृत्व में बोकारो इस्पात संयंत्र प्रगति के नए आयाम स्थापित करते हुए नई ऊँचाइयों का मापदंड निर्धारित करेगा। अध्यक्ष ने मांग किया कि बोकारो इस्पात संयंत्र में काफी अनुपयोगी जमीन है जिसका सही व्यापारिक उपयोग किया जाना चाहिए।

चेंबर के महामंत्री श्री राजकुमार जायसवाल ने बोकारो इस्पात संयंत्र के प्रस्तावित विस्तारीकरण को शीघ्र स्वीकृति प्रदान किए जाने की आवश्यकता पर बल देते हुए कहा कि इससे न केवल इस्पात संयंत्र का विकास होगा, बल्कि बोकारो इस्पात नगर के समग्र विकास को भी गति मिलेगी। साथ ही उन्होंने लीज नवीकरण नीति में व्यापक परिवर्तन एवं प्रतिबंधित ट्रेड नीति में सुधार की आवश्यकता भी बताई।

इस पर निदेशक प्रभारी श्री प्रियरंजन ने कहा कि वे बोकारो इस्पात संयंत्र को नई ऊँचाइयों तक पहुँचाने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे। उन्होंने बोकारो चेंबर के माध्यम से बोकारो वासियों से आह्वान किया कि सभी लोग इस दिशा में सकारात्मक माहौल का निर्माण करें, जिससे बोकारो इस्पात संयंत्र उत्पादकता की बुलंदियों को छू सके।

प्रतिनिधि मंडल ने बोकारो इस्पात प्रबंधन को हर संभव पूर्ण सहयोग प्रदान करने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर श्री नरेंद्र कुमार सिंह एवं श्री विनय कुमार सिंह भी उपस्थित रहे।

Share.
Exit mobile version