Skip to content
Log In
योगी सरकार ने टीवी को बनाया क्लासरूम, बालवाटिका से 12वीं तक पांच चैनलों पर पढ़ाई CM योगी की पहल, यूपी के स्कूलों में लगेगी संविधान की पाठशाला टनकपुर-बनबसा को जलभराव से मिलेगी राहत, चम्पावत को CM धामी की 165 करोड़ की सौगात लोकसंस्कृति के संरक्षण के लिए CM धामी का ऐलान, बिंदुखत्ता में बनेगा सभागार सौली खड्ड के पास पुलिस की चेकिंग में खुला नशे का खेल, युवक गिरफ्तार धामी सरकार के पांच साल का रिपोर्ट कार्ड लेकर चुनावी मैदान में उतरेगी BJP: दीप्ति वोटर लिस्ट में अपना और परिवार का नाम जरूर जांच लें, DM की अपील प्रकाश पर्व पर CM धामी और राज्यपाल का संदेश, सेवा-सद्भाव अपनाएं CM धामी का ऐलान: श्रीनगर में बनेगी साइंस सिटी, देहरादून के लिए हेली सेवा SIR की जांच में फर्जी जन्म प्रमाणपत्रों का खुलासा, CEO ने अफसरों को चेताया

बोकारो एयरपोर्ट संचालन की उलटी गिनती शुरू; IMC से बदलेगा जिले का भविष्य? जानें बड़ा अपडेट

Bokaro News: बोकारो में मंगलवार का दिन कई बड़ी विकास परियोजनाओं के लिए खास रहा। विधायक श्वेता सिंह ने उपायुक्त से मुलाकात कर एयरपोर्ट, IMC और शहर के अन्य प्रमुख प्रोजेक्ट्स की प्रगति की समीक्षा की। मुलाकात के बाद उन्होंने साफ कहा कि अब एयरपोर्ट शुरू होने की उलटी गिनती शुरू हो चुकी है।

एयरपोर्ट संचालन पर बड़ा अपडेट

विधायक श्वेता सिंह के मुताबिक बोकारो एयरपोर्ट से जुड़ी औपचारिकताएं अब लगभग पूरी होने की कगार पर हैं। सुरक्षा मानकों का अनुपालन, अतिक्रमण हटाने और तकनीकी निरीक्षण जैसी प्रक्रियाएं अब अंतिम चरण में पहुंच चुकी हैं। उन्होंने बताया कि “अब बोकारो को हवाई सेवा मिलने में ज्यादा वक्त नहीं है। एयरपोर्ट शुरू होते ही निवेश, उद्योग और व्यापार का दायरा कई गुना बढ़ेगा। इसका सीधा फायदा युवाओं को मिलेगा।” जिले में बीते कई वर्षों से एयरपोर्ट संचालन को लेकर अपेक्षा बढ़ती रही है। इस बार प्रशासन की गति और विधायक की सक्रियता से शहर में उम्मीद और तेज हुई है।

यह भी पढ़ें: SIR की जांच में फर्जी जन्म प्रमाणपत्रों का खुलासा, CEO ने अफसरों को चेताया

IMC बोकारो- रोजगार का नया केंद्र बनने की तैयारी

बैठक में अमृतसर–कोलकाता औद्योगिक कॉरिडोर के तहत बन रहे IMC बोकारो पर विशेष रूप से चर्चा की गई। NICDC के मुताबिक AKIC परियोजना से करीब 9.39 लाख रोजगार की संभावनाएं हैं। विधायक ने कहा कि IMC बोकारो भी आने वाले समय में बड़े पैमाने पर युवाओं को रोजगार देगा। उन्होंने प्रशासन को साफ निर्देश दिए कि औद्योगिक इकाइयों के लिए पारदर्शी व्यवस्था सुनिश्चित की जाए और स्थानीय युवाओं को कौशल आधारित प्रशिक्षण देकर रोजगार से जोड़ा जाए।

बैठक में अन्य परियोजनाओं- नए बस स्टैंड, स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, इंडोर स्टेडियम, साइंस सिटी, कला केंद्र और पर्यटन-रिसोर्ट विकास योजना- की भी समीक्षा की गई। विधायक का कहना है कि ये सभी योजनाएं बोकारो को आधुनिक और बहुआयामी जिला बनाने की दिशा में निर्णायक भूमिका निभाएंगी। उन्होंने कहा कि “मेरी प्राथमिकता है कि बोकारो के बड़े प्रोजेक्ट धरातल पर दिखें। आने वाले महीनों में जनता इन योजनाओं का असर महसूस करेगी।”

यह भी पढ़ें: लेवी नहीं मिली तो फूंक दिया कोयला हाईवा, मास्टरमाइंड समेत चार गिरफ्तार

Samsul Haque लेखक

संबंधित खबरें

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *