Bokaro News: शुक्रवार को बढ़ती शीतलहर को देखते हुए राज्यस्तरीय संगठन राष्ट्रीय बाउरी संघर्ष मोर्चा द्वारा बाउरी समाज के बुजुर्गों एवं जरूरतमंदों के बीच कंबल वितरण किया गया। यह कार्यक्रम चंदनकियारी प्रखंड के साबड़ा पंचायत अंतर्गत ग्राम आसनबनी में आयोजित हुआ, जहां ठंड से राहत पहुंचाने के उद्देश्य से बुजुर्गों को कंबल प्रदान किए गए। इस अवसर पर संगठन के पदाधिकारियों ने बताया कि समाज के कमजोर और असहाय वर्गों को ठंड से बचाना उनकी प्राथमिकता है। इसी कड़ी में आने वाले दिनों में अन्य चयनित गांवों में भी कंबल वितरण कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, ताकि अधिक से अधिक जरूरतमंदों को राहत मिल सके। उन्होंने कहा कि संगठन की सोच समाज के सर्वांगीण उत्थान और मानवीय सेवा पर केंद्रित है। कार्यक्रम में केंद्रीय सदस्य सह बोकारो जिला अध्यक्ष दीपक कुमार बाउरी, केंद्रीय संगठन मंत्री लक्ष्मण बाउरी, बोकारो जिला महामंत्री अरुण बाउरी सहित दर्जनों ग्रामीण उपस्थित रहे। ग्रामीणों ने इस पहल की सराहना करते हुए संगठन के प्रति आभार व्यक्त किया।



