Close Menu
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Facebook X (Twitter) Instagram
Public AddaPublic Adda

  • Home
  • India
  • World
  • States
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Uttar Pradesh
  • Politics
  • Sports
  • Social/Interesting
  • More Adda
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Home»States»Jharkhand»मटका और पोस्टर लेकर सड़क पर उतरी भाजपा, जमशेदपुर में बड़ा प्रदर्शन
Jharkhand

मटका और पोस्टर लेकर सड़क पर उतरी भाजपा, जमशेदपुर में बड़ा प्रदर्शन

Faizal HaqueBy Faizal HaqueMay 7, 20263 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Threads Telegram
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link

अपनी भाषा चुनेें :

बटन दबाकर थोड़ा इंतज़ार करें...

Jamshedpur News: भीषण गर्मी, लगातार हो रही बिजली कटौती और गहराते जल संकट को लेकर गुरुवार को जमशेदपुर की सड़कों पर भारतीय जनता पार्टी का आक्रोश खुलकर दिखाई दिया। सिर पर पानी से भरा मटका और उस पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का पोस्टर लगाए भाजपा कार्यकर्ताओं का जत्था जब नारेबाजी करते हुए सड़क पर उतरा, तो शहर का राजनीतिक तापमान भी बढ़ गया। साकची स्थित भाजपा कार्यालय से पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास, जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा साहू और भाजपा के सैकड़ों कार्यकर्ता पैदल मार्च करते हुए उपायुक्त कार्यालय पहुंचे और राज्य सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। जिसमें महिलाओं की भी भारी भीड़ दिखी।
भाजपा कार्यकर्ताओं के हाथों में तख्तियां, बैनर और सिर पर मटके थे। “बिजली दो, पानी दो”, “जनता त्रस्त, सरकार मस्त” और “हेमंत सरकार जवाब दो” जैसे नारों से पूरा इलाका गूंज उठा। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों तक लोग बिजली और पानी जैसी मूलभूत सुविधाओं के लिए परेशान हैं, लेकिन सरकार संवेदनहीन बनी हुई है।
पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने प्रदर्शन के दौरान राज्य सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि भीषण गर्मी में जनता को राहत देने के बजाय सरकार सिर्फ घोषणाओं और विज्ञापनों में व्यस्त है। उन्होंने आरोप लगाया कि शहर के कई इलाकों में घंटों बिजली गुल रहती है, जिससे लोगों की दिनचर्या पूरी तरह प्रभावित हो रही है। पानी की किल्लत ने हालात को और गंभीर बना दिया है। उन्होंने कहा कि छोटे बच्चे, बुजुर्ग और महिलाएं सबसे ज्यादा परेशान हैं, लेकिन सरकार को जनता की तकलीफ से कोई सरोकार नहीं है।
रघुवर दास ने कहा कि जमशेदपुर जैसे औद्योगिक शहर में यदि लोगों को पीने का पानी और नियमित बिजली नहीं मिल पा रही है, तो यह सरकार की विफलता का सबसे बड़ा उदाहरण है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द हालात नहीं सुधरे तो भाजपा राज्यव्यापी आंदोलन छेड़ेगी।
जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा दास साहू ने कहा कि भाजपा जनता की आवाज बनकर सड़क पर उतरी है। उन्होंने कहा कि शहर के कई मोहल्लों में लोग रातभर बिजली कटौती से परेशान हैं, जबकि पानी के लिए सुबह से कतार लगानी पड़ रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार और प्रशासन जनता की समस्याओं के समाधान में पूरी तरह असफल साबित हुए हैं। पूर्णिमा साहू ने कहा कि भाजपा जनहित के मुद्दों पर लगातार संघर्ष करती रहेगी और जनता की समस्याओं को दबने नहीं देगी।
प्रदर्शन के दौरान उपायुक्त कार्यालय परिसर के आसपास काफी देर तक गहमागहमी का माहौल बना रहा। बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं की मौजूदगी को देखते हुए प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए थे। मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा और पूरे इलाके में बैरिकेडिंग की गई थी। पुलिस अधिकारी लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए थे ताकि किसी प्रकार की अव्यवस्था न फैले।
भाजपा नेताओं ने प्रदर्शन के माध्यम से मांग की कि शहर और ग्रामीण इलाकों में नियमित बिजली आपूर्ति सुनिश्चित की जाए, पेयजल संकट दूर करने के लिए तत्काल वैकल्पिक व्यवस्था की जाए और खराब ट्रांसफार्मरों को जल्द बदला जाए। प्रदर्शन के अंत में भाजपा प्रतिनिधिमंडल ने प्रशासन को ज्ञापन सौंपकर त्वरित कार्रवाई की मांग की।
इस प्रदर्शन में भाजपा जिलाध्यक्ष संजीव सिन्हा, पूर्व जिलाध्यक्ष सुधांशु ओझा, सुबोध झा, प्रेम झा समेत बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Follow on Google News
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

Related Posts

रायडीह प्रखंड का घोड़ा पहार विकास से वंचित, जलमीनार और सड़क निर्माण की उठी मांग

June 21, 2026

एसआईआर अभियान में तेजी, चैनपुर में 45 बूथ एजेंट प्रशिक्षित, 85 प्रतिशत कार्य पूर्ण

June 21, 2026

‘योग करें, निरोग रहें’ के संदेश के साथ चैनपुर प्रखंड में मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

June 21, 2026

RECENT ADDA.

रायडीह प्रखंड का घोड़ा पहार विकास से वंचित, जलमीनार और सड़क निर्माण की उठी मांग

June 21, 2026

एसआईआर अभियान में तेजी, चैनपुर में 45 बूथ एजेंट प्रशिक्षित, 85 प्रतिशत कार्य पूर्ण

June 21, 2026

‘योग करें, निरोग रहें’ के संदेश के साथ चैनपुर प्रखंड में मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

June 21, 2026

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर गुमला बना योगमय, सैकड़ों लोगों ने किया सामूहिक योगाभ्यास

June 21, 2026

गुमला सदर अस्पताल में जरूरतमंद बच्ची के लिए आगे आए कृष्णा साहू, किया स्वैच्छिक रक्तदान

June 21, 2026
Today’s Horoscope
© 2026 Public Adda. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Adsense

Home

News

Web Stories Fill Streamline Icon: https://streamlinehq.com

Web Stories

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.