रांची: राजधानी रांची स्थित भाजपा प्रदेश कार्यालय में मंगलवार को सावन के मौके पर रुद्राभिषेक और शिव भक्ति कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान पार्टी के कई वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता भगवान शिव की पूजा-अर्चना में शामिल हुए।
कार्यक्रम में शिव भजनों से भाजपा कार्यालय का माहौल भक्तिमय हो गया। संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह ने मुख्य यजमान के रूप में पूजा में हिस्सा लिया। आरती के दौरान प्रदेश के प्रमुख नेताओं ने एक साथ भगवान शिव की आराधना की और राज्य की सुख-समृद्धि की कामना की।
कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू, नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी, पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास, मधु कोड़ा, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश, रविन्द्र कुमार राय समेत कई नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
रुद्राभिषेक के बाद महाप्रसाद का वितरण किया गया। इसके बाद भाजपा प्रदेश कार्यालय में कोर कमेटी की बैठक हुई। बैठक में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने संगठन और आगामी राजनीतिक गतिविधियों को लेकर चर्चा की और आगे की रणनीति पर मंथन किया।




