फॉण्ट कनवर्टर NEW

Advertisement

Advertisement

भाजपा की महिला नेत्री के बेटे के 130 अ’श्ली’ल वीडियो वायरल, यूपी में मचा हड़कंप

India News: भाजपा नेताओं के एक के बाद एक वीडियो वायरल हो रहे हैं। कोई हाईवे पर सेक्स करता नजर आता है तो कोई ठुमके लगाती महिला के साथ अश्लील हरकत करता दिखाई देता है। अब उत्तर प्रदेश के मैनपुरी की एक भाजपा नेत्री के

अपनी भाषा में पढ़ें

Advertisement

Advertisement

India News: भाजपा नेताओं के एक के बाद एक वीडियो वायरल हो रहे हैं। कोई हाईवे पर सेक्स करता नजर आता है तो कोई ठुमके लगाती महिला के साथ अश्लील हरकत करता दिखाई देता है। अब उत्तर प्रदेश के मैनपुरी की एक भाजपा नेत्री के बेटे की करतूत उजागर हुई है। उसके करीब 130 वीडियो वायरल हुए हैं। ये अश्लील वीडियो जिस महिला के साथ हैं उसने भी आरोप लगाते हुए कहा है कि नशा कराने के बाद ये गंदा काम किया और अश्लील वीडियो बनाए। उधर आरोपी की पत्नी ने भी कहा कि मुझे शादी के बाद से ही प्रताड़ित किया गया और मुझे भी अश्लील वीडियो दिखाए गए हैं।

यह वीडियो होटलों और रेस्तरां में बनाए गए हैं। वीडियो में दिख रही युवती खुद सामने आ गई है और भाजपा नेत्री के बेटे के खिलाफ पुलिस में केस दर्ज कराया है। मामला मैनपुरी के कोतवाली थाना क्षेत्र में रहने वाली भाजपा नेत्री के बेटे का है। पुलिस केस दर्ज कर नेत्री के बेटे की तलाश कर रही है। फिलहाल बेटा फरार बताया जा रहा है। विपक्षी दलों ने भी भाजपा के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। एक्शन की मांग सोशल मीडिया पर भी खूब हो रही है।

जिस भाजपा नेत्री के बेटे का वीडियो वायरल हो रहा है वह फिलहाल मैनपुरी शहर के एक मंडल की अध्यक्ष हैं। वीडियो में नजर आ रही युवती ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया है कि नशीला पदार्थ खिलाकर उसके साथ यह घटना की गई और वीडियो बनाया गया है। पुलिस ने युवती की तहरीर पर ही भाजपा नेत्री के बेटे के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। बताया जाता है कि युवती भी शादीशुदा है और अपने पति से अलग रहती है।

पत्नी को थी अवैध संबंधों की जानकारी

भाजपा नेत्री के बेटे का अपनी पत्नी के साथ भी संबंध ठीक नहीं है। पत्नी को भी पति के अवैध संबंध की जानकारी बहुत पहले से है। पत्नी का कहना है कि पति इस तरह की अश्लील हरकतें करते हुए वीडियो खुद बनाते हैं। वीडियो बनाकर मुझे दिखाते हैं। कहते हैं कि तुम मेरा कुछ नहीं कर पाओगी। मेरी मां भाजपा की बड़ी नेता हैं। शादी के बाद से ही मुझे प्रताड़ित किया जा रहा है। वहीं, पुलिस का कहना है कि आरोपी की तलाश की जा रही है। जल्द ही उसकी गिरफ्तारी होगी और उसे जेल भेजा जाएगा। हालांकि अभी तक यह नहीं पता चल पाया है कि यह वीडियो वायरल कैसे हुआ।

भाजपा ने साधी चुप्पी, विपक्ष के नेताओं का हमला

पूरे मामले पर फिलहाल भाजपा ने चुप्पी साध रखी है। भाजपा संगठन की तरफ से इस बारे में कोई बयान नहीं आया था। वहीं, विपक्षी दल सपा, बसपा और कांग्रेस ने भाजपा पर हमला बोल दिया है। विपक्ष ने एमपी के भाजपा नेता और गोंडा के भाजपा जिलाध्यक्ष के वायरल वीडियो से इसे जोड़ दिया है। पूरी भाजपा को ही कटघरे में खड़ा किया जाने लगा है।

अखिलेश यादव ने कसा तंज

पूरे कांड पर अखिलेश यादव ने एक्स पर लिखा कि भाजपाई नेताओं और उनके परिजनों के कुकृत्यों के सिलसिलेवार खुलासों की कड़ी में मैनपुरी से ‘130 वीडियो’का महाभंडाफोड़, भाजपाइयों के कुख्यात कर्नाटक कांड से टक्कर लेता दिख रहा है। ये खुलासा तो मैनपुरी के भाजपाइयों के घर से ही हुआ है, इसलिए इसका आरोप भाजपा की आईटी सेल विपक्ष पर भी नहीं डाल सकती। यही हाल रहा तो महिलाएं भाजपाइयों के सायों से भी चार हाथ दूर हटकर चलने लगेंगी और भाजपा की महिला विंग में सन्नाटा छा जाएगा और कोई भी महिला अपने मान-सम्मान की परवाह करते हुए भाजपा से दूर ही रहेगी और उनके परिवारवाले भी उनको भाजपाइयों से दूर ही रखेंगे।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram