फॉण्ट कनवर्टर NEW

सेना को नालायक कहने वाले अफरीदी का केरल में स्वागत, मचा बवाल

India News: पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर शाहिद अफरीदी ने हाल ही में पाकिस्तान के टीवी चैनल पर बातचीत करते हुए भारत पर तंज कसा था। उन्होंने कहा था, भारत में अगर पटाखे भी फूटे, तो इल्जाम पाकिस्तान पर आता है। उन्होंने भारतीय सेना की भी

अपनी भाषा में पढ़ें

India News: पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर शाहिद अफरीदी ने हाल ही में पाकिस्तान के टीवी चैनल पर बातचीत करते हुए भारत पर तंज कसा था। उन्होंने कहा था, भारत में अगर पटाखे भी फूटे, तो इल्जाम पाकिस्तान पर आता है। उन्होंने भारतीय सेना की भी आलोचना की थी। अफरीदी ने कहा था, 8 लाख की फौज है कश्मीर में है फिर भी ये हो गया। इसका मतलब है कि तुम लोग नालायक हो, निकम्मे हो, सुरक्षा नहीं दे सकते लोगों को। उन्होंने भारतीय मीडिया की कवरेज को बॉलीवुड ड्रामा बताया और अप्रत्यक्ष रूप से भारतीय क्रिकेटरों पर भी निशाना साधा। इसके बाद भी केरल में आयोजित एक कार्यक्रम में अफरीदी का स्वागत हुआ तो बवाल मच गया।

अफरीदी के इस स्वागत के वीडियो को एक एक्स यूजर ने शेयर करते हुए लिखा, कितनी शर्मनाक बात है! पाहलगाम हमले के बाद और भारत के खिलाफ जहर उगलने वाले इस पाकिस्तानी को दुबई में मलयाली समुदाय बूम-बूम कहकर स्वागत करता है। इसके बाद प्रतिक्रियाओं का सिलसिला शुरू हो गया। एक यूज़र ने लिखा, “देशभक्ति गई छक्के पर… बहुत शर्मनाक। उनसे बेहतर की उम्मीद थी। दूसरे ने तंज किया, “देश से इतनी बेवफाई? सबसे शिक्षित राज्य से ये उम्मीद नहीं थी। अपमानजनक!

सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो में देखा जा सकता है कि जैसे ही अफरीदी मंच पर पहुंचे, कार्यक्रम की सांस्कृतिक प्रस्तुति को रोककर समुदाय के लोग उन्हें बूम बूम के नारों से स्वागत करते हैं। मंच पर अफरीदी ने कहा, मुझे भारत में खासकर केरल का हिस्सा और वहां का खाना बहुत पसंद है। उन्होंने चुटकी लेते हुए कहा, हो गया बूम बूम। दुबई में रहने वाले एक केरल समुदाय को इन दिनों सोशल मीडिया पर तीखी आलोचना का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने हाल ही में एक कार्यक्रम में अफरीदी का गर्मजोशी से स्वागत किया था। यह विवाद ऐसे समय उठा है जब अफरीदी ने 22 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर के पाहलगाम में हुए आतंकी हमले पर विवादास्पद बयान दिए थे। इस हमले में भारत को 26 लोगों की मौत हो गई थी। इसके बाद भारत ने ऑपरेशन सिंदूर के जरिए पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में आतंकी ठिकानों को तबाह कर दिया था।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram