Close Menu
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Facebook X (Twitter) Instagram
Public AddaPublic Adda

  • Home
  • India
  • World
  • States
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Uttar Pradesh
  • Politics
  • Sports
  • Social/Interesting
  • More Adda
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Home»States»Bihar»बिहार विधानपरिषद में भारी बवाल: सभापति ने पूरे विपक्ष को सदन से निकाला
Bihar

बिहार विधानपरिषद में भारी बवाल: सभापति ने पूरे विपक्ष को सदन से निकाला

By Samsul HaqueFebruary 10, 20262 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Threads Telegram
rabri devi
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link

अपनी भाषा चुनेें :

बटन दबाकर थोड़ा इंतज़ार करें...

Patna: बिहार विधानमंडल के बजट सत्र का छठा दिन हंगामे और व्यक्तिगत छींटाकशी की भेंट चढ़ गया। मंगलवार को विधानपरिषद में विपक्षी सदस्यों ने राज्य में बढ़ते अपराध और दुष्कर्म की घटनाओं को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया। हंगामा इतना बढ़ गया कि सभापति अवधेश नारायण सिंह ने सख्त रुख अपनाते हुए विपक्षी पार्षदों को मार्शल के जरिए सदन से बाहर निकलवा दिया और उन्हें दिनभर के लिए निलंबित कर दिया।

विवाद उस समय शुरू हुआ जब प्रश्नकाल के दौरान विपक्षी सदस्य कानून-व्यवस्था के मुद्दे पर उपमुख्यमंत्री सह गृहमंत्री सम्राट चौधरी के इस्तीफे की मांग करने लगे। स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे जब जवाब देने के लिए खड़े हुए, तब भी नारेबाजी नहीं रुकी। सभापति ने बार-बार सदस्यों को अपनी सीट पर जाने को कहा, लेकिन जब बात नहीं बनी तो उन्होंने आदेश दिया, “प्रश्न काल को बाधित नहीं किया जा सकता। विपक्ष के सभी सदस्यों को मार्शल आउट करिये, मैं इन्हें आज दिनभर के लिए बाहर जाने का आदेश देता हूं।”

सदन से बाहर निकलते समय माहौल तब और तनावपूर्ण हो गया जब मंत्री अशोक चौधरी और राजद एमएलसी सुनील कुमार सिंह के बीच तीखी नोकझोंक शुरू हो गई। दोनों नेताओं के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि उन्होंने एक-दूसरे को ‘औकात दिखाने’ तक की धमकी दे डाली। अशोक चौधरी ने आरोप लगाया कि विपक्ष दलितों का अपमान कर रहा है, वहीं सुनील सिंह ने भी पलटवार करते हुए उन पर तीखे प्रहार किए।

विपक्ष की नेता राबड़ी देवी के नेतृत्व में सभी सदस्य सदन से बाहर आ गए और पोर्टिको में सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। राबड़ी देवी ने नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि सदन में विपक्ष की बात नहीं सुनी जा रही है। उन्होंने कहा, “हमें 12 घंटे के लिए बाहर जाने का आदेश मिला, इसलिए हम बाहर आ गए हैं, लेकिन हमारी आवाज दबाई नहीं जा सकती।” सदन में हुए इस आचरण को सभापति ने बेहद गंभीर माना है और इसे रिकॉर्ड में संज्ञान लिया गया है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Follow on Google News
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

Related Posts

नथवानी से पैसे लेकर राजद और माले ने किया वोट, कांग्रेस का बड़ा आरोप

June 20, 2026

खान सर को गिरफ्तारी से बड़ी राहत, कोर्ट में पुलिस ने सौंपी केस डायरी

June 20, 2026

झारखंड की डांसर बहनों से पटना में हैवानियत, 13 लोगों पर मामला दर्ज

June 20, 2026

RECENT ADDA.

रायडीह प्रखंड का घोड़ा पहार विकास से वंचित, जलमीनार और सड़क निर्माण की उठी मांग

June 21, 2026

एसआईआर अभियान में तेजी, चैनपुर में 45 बूथ एजेंट प्रशिक्षित, 85 प्रतिशत कार्य पूर्ण

June 21, 2026

‘योग करें, निरोग रहें’ के संदेश के साथ चैनपुर प्रखंड में मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

June 21, 2026

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर गुमला बना योगमय, सैकड़ों लोगों ने किया सामूहिक योगाभ्यास

June 21, 2026

गुमला सदर अस्पताल में जरूरतमंद बच्ची के लिए आगे आए कृष्णा साहू, किया स्वैच्छिक रक्तदान

June 21, 2026
Today’s Horoscope
© 2026 Public Adda. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Adsense

Home

News

Web Stories Fill Streamline Icon: https://streamlinehq.com

Web Stories

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.