Patna: बिहार सरकार की महत्वाकांक्षी ‘कलाकार पेंशन योजना’ राज्य के संगीत, चित्रकला, नृत्य, तबलावादन और बांसुरीवादन से जुड़े पारंपरिक कलाकारों के लिए वरदान साबित हो रही है। इस योजना के माध्यम से कला एवं संस्कृति के क्षेत्र में अपना जीवन समर्पित करने वाले वरिष्ठ और बुजुर्ग कलाकारों को हर महीने ₹3000 की सम्मानजनक पेंशन राशि प्रदान की जा रही है।
Read more: ‘बिहार का काशी’ अरेराज: सावन में उमड़ी भारी भीड़, श्रद्धालुओं ने की व्यवस्थाओं की तारीफ
लाभार्थी कलाकारों का कहना है कि सरकार की इस पहल ने उन्हें जीवन के इस पड़ाव पर एक मजबूत आर्थिक सहारा देकर उनकी कला साधना का सम्मान किया है।
बुजुर्ग कलाकारों को मिल रहा आर्थिक संबल
मिथिला पेंटर मिथिलेश झा ने जताया सरकार का आभार
मधुबनी जिले के रहने वाले 57 वर्षीय विख्यात मिथिला पेंटर मिथिलेश कुमार झा ने योजना का लाभ मिलने पर खुशी जताई है। उन्होंने बताया कि शारीरिक दिव्यांगता के बावजूद सरकार ने उन्हें हमेशा सहयोग दिया है। मिथिलेश कुमार झा को मिथिला पेंटिंग की प्रेरणा अपनी दादी और पद्मश्री व नेशनल अवार्ड से सम्मानित मशहूर कलाकार सीता देवी से मिली थी। वर्ष 2012 में तत्कालीन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने उनके घर पहुंचकर उनकी कला की सराहना की थी।
लोक गायक सुरेंद्र प्रसाद बोले- बुढ़ापे में मिला मजबूत सहारा
60 वर्षीय भोजपुरी लोकगीत गायक सुरेंद्र प्रसाद ने भी पेंशन मिलने पर सरकार का धन्यवाद किया। वर्ष 1989 में विविध भारती से अपने गायन की शुरुआत करने वाले सुरेंद्र प्रसाद बिहार सरकार के कई सांस्कृतिक मंचों पर प्रस्तुतियां दे चुके हैं। उन्होंने कहा कि मासिक पेंशन मिलने से अब कलाकारों को आर्थिक तंगी का सामना नहीं करना पड़ेगा।
Read more: बिहार के युवा खिलाड़ियों के लिए बड़ा मौका: 16 जिलों में शुरू हुए खेल ट्रायल
क्या है मुख्यमंत्री कलाकार पेंशन योजना?
मुख्यमंत्री कलाकार पेंशन योजना के तहत राज्य के उन सभी पात्र कलाकारों, रंगकर्मियों, लोक गायकों और वादकों को ₹3000 प्रतिमाह की आर्थिक सहायता दी जाती है, जिन्होंने राज्य की पारंपरिक कला और सांस्कृतिक धरोहर को सहेजने में अहम भूमिका निभाई है।




