फॉण्ट कनवर्टर NEW

बिहार में 5353 अभ्यर्थियों को मिली बड़ी सौगात, सीएम नीतीश ने दिया नियुक्ति पत्र

Patna News: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मंगलवार को राज्य के हजारों परिवारों को बड़ी सौगात दी। मुख्यमंत्री सचिवालय स्थित ‘संवाद’ में आयोजित कार्यक्रम के दौरान उन्होंने अनुकंपा के आधार पर 5353 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए। इनमें 4835 विद्यालय लिपिक और 518

अपनी भाषा में पढ़ें

Patna News: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मंगलवार को राज्य के हजारों परिवारों को बड़ी सौगात दी। मुख्यमंत्री सचिवालय स्थित ‘संवाद’ में आयोजित कार्यक्रम के दौरान उन्होंने अनुकंपा के आधार पर 5353 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए। इनमें 4835 विद्यालय लिपिक और 518 विद्यालय परिचारी के पद शामिल हैं।

इस मौके पर मुख्यमंत्री ने मणि कुमारी, अमित गौरव, दिव्या राज, किरण कुमारी गुप्ता और तूबा अशरफ को सांकेतिक रूप से नियुक्ति पत्र थमाए। पूरे राज्य में यह नियुक्तियां की गई हैं, जिनमें सिर्फ पटना जिले में 212 विद्यालय लिपिक और 28 विद्यालय परिचारी शामिल हैं।

सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि सभी नवनियुक्त कर्मियों को मेरी ओर से हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि सभी चयनित उम्मीदवार ईमानदारी और निष्ठा से अपने कर्तव्यों का निर्वहन करेंगे।

बता दें कि वर्ष 2006 से शिक्षा विभाग के अंतर्गत मृत शिक्षकों एवं शिक्षकेत्तर कर्मियों के आश्रितों को शिक्षक पद पर अनुकंपा के आधार पर नियुक्त करने का प्रावधान था। लेकिन योग्यताओं की कमी के कारण कई अभ्यर्थी शिक्षक पद पर नियुक्त नहीं हो पाते थे। इसे देखते हुए वर्ष 2020 में राज्य सरकार ने विद्यालय लिपिक और विद्यालय परिचारी के पद सृजित किए और अनुकंपा के आधार पर नियोजन का रास्ता खोला।

अब नीतीश सरकार ने इन पदों को राज्यकर्मी श्रेणी में शामिल कर दिया है। इससे न केवल वेतन संरचना बेहतर हुई है बल्कि सेवा शर्तें भी सुदृढ़ हुई हैं। सरकार का मानना है कि इस कदम से मृत शिक्षकों और कर्मियों के आश्रित परिवारों को सामाजिक और आर्थिक मजबूती मिलेगी।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram