Close Menu
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Facebook X (Twitter) Instagram
Public AddaPublic Adda

  • Home
  • India
  • World
  • States
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Uttar Pradesh
  • Politics
  • Sports
  • Social/Interesting
  • More Adda
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Home»States»Jharkhand»कैरव गांधी अपहरण कांड में बड़ा खुलासा, विदेश से रची गई साजिश; मास्टरमाइंड तेजिंदर धराया
Jharkhand

कैरव गांधी अपहरण कांड में बड़ा खुलासा, विदेश से रची गई साजिश; मास्टरमाइंड तेजिंदर धराया

कैरव गांधी अपहरण कांड का सनसनीखेज खुलासा, विदेश से रची गई साजिश का मास्टरमाइंड तेजिंदर धराया
By Samsul HaqueFebruary 7, 20264 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Threads Telegram
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link

अपनी भाषा चुनेें :

बटन दबाकर थोड़ा इंतज़ार करें...

Jamshedpur: बिष्टुपुर थाना क्षेत्र के सीएच एरिया निवासी युवा उद्यमी कैरव गांधी के अपहरण मामले में पुलिस जांच ने अब ऐसा खौफनाक सच उजागर किया है, जिसने पूरे शहर को हिला कर रख दिया है। इस हाई-प्रोफाइल अपहरण कांड का मास्टरमाइंड पंजाब के लुधियाना जिले का रहने वाला तेजिंदर पाल सिंह उर्फ ‘सरदार जी’ निकला है, जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अब इस गुत्थी को सुलझाने में जुटी है कि आखिर करोड़ों की फिरौती की रकम ली गई या नहीं, और अगर ली गई तो वह कहां पहुंची।इस बीच मुठभेड़ में तीन अपराधी घायल भी हुए, जिन्हें इलाज के बाद जेल भेज दिया गया है।

इस खबर को भी पढ़ें : अपहरण के बाद मुठभेड़ तक: कैरव गांधी केस में पुलिस का बड़ा एक्शन

13 जनवरी को कैरव गांधी का अपहरण सीएच एरिया से उस वक्त कर लिया गया था, जब अपराधी खुद को पुलिसकर्मी बताकर उसे जबरन अपने साथ ले गए। घटना के बाद पुलिस पर भारी दबाव बना और आखिरकार 26 जनवरी की रात अपहृत उद्यमी को हजारीबाग जिले के चौपारण–बरही सीमा के पास छोड़ दिया गया। अब इस पूरे कांड की परतें धीरे-धीरे खुल रही हैं।

एसएसपी पीयूष पांडेय के अनुसार, इस सनसनीखेज खुलासे की कड़ी उस वक्त खुली जब अपहरण कांड में गिरफ्तार और पुलिस मुठभेड़ में घायल मोहम्मद इमरान उर्फ आमिर से गहन पूछताछ की गई। नालंदा जिले के इस्लामपुर थाना क्षेत्र के सिरहारी गांव निवासी इमरान ने बताया कि इस अपहरण की साजिश मानगो इलाके में रची गई थी और इसमें कुल 12 अपराधी शामिल थे। पूरी योजना तेजिंदर पाल सिंह के निर्देश पर बनी और उसी ने पैसों से लेकर हथियार तक की व्यवस्था कराई।

इमरान ने पुलिस को बताया कि अपहरण में इस्तेमाल होने वाले वाहन के लिए चार लाख रुपये तेजिंदर ने ही दिए थे। वारदात के बाद तेजिंदर और उसका करीबी साद आलम इंडोनेशिया फरार हो गए, जहां से वे कैरव गांधी के परिजनों से फिरौती को लेकर संपर्क में थे। साद आलम से इमरान की पहचान पहले से थी, क्योंकि साद की बहन की शादी उसके गांव में हुई थी। उसी के जरिए तेजिंदर से उसकी बातचीत शुरू हुई और दोस्ती आगे बढ़ती गई।

इस खबर को भी पढ़ें : कैरव गांधी अपहरणकांड का खुलासा, 6 आरोपी गिरफ्तार, हथियार और स्कॉर्पियो जब्त

पूछताछ में सामने आया कि करीब डेढ़ साल पहले इमरान अपने साथी सब्बन खान के साथ तेजिंदर के लुधियाना स्थित घर भी गया था। इसके बाद तेजिंदर लगातार बिहार के गया, राजगीर, बोधगया और पटना का दौरा करता रहा और अपराधियों पर खुलकर पैसा खर्च करता था। छह–सात महीने पहले उसने जमशेदपुर के एक बड़े उद्यमी के अपहरण की योजना का जिक्र किया और कहा कि फिरौती की रकम सबमें बांटी जाएगी।

दिसंबर 2025 में तेजिंदर ने साफ कर दिया कि अब अपहरण को अंजाम देने का वक्त आ गया है। अपहृत को 10 से 15 दिन तक रखने का पूरा खर्च उठाने का भरोसा दिया गया। हथियार, कारतूस और एक पुरानी स्कॉर्पियो की व्यवस्था का जिम्मा गुड्डू सिंह को सौंपा गया। इमरान ने बताया कि तेजिंदर ने डेढ़ लाख रुपये नकद, सिम लगा स्मार्टफोन और अन्य संसाधन मुहैया कराए थे।

अपहरण के लिए स्कॉर्पियो ओएलएक्स के जरिए खरीदी गई। 2 जनवरी को पटना के अगमकुआं निवासी मोहन कुमार से संपर्क हुआ और 5 जनवरी को उसे एक लाख रुपये एडवांस देकर गाड़ी ली गई। इस बीच तेजिंदर और साद आलम अपहरण से ठीक पहले इंडोनेशिया रवाना हो गए, ताकि विदेश से बैठकर पूरी वारदात को नियंत्रित किया जा सके।

इस कांड में पंजाब, बिहार और झारखंड के कई जिलों से अपराधियों का नेटवर्क सामने आया है। पुलिस अब तक गुड्डू सिंह, उपेंद्र सिंह, रमीज रजा, मोहम्मद इमरान, मोहन कुमार और अर्जुन सिंह को गिरफ्तार कर चुकी है। उपेंद्र सिंह को छोड़कर सभी आरोपी न्यायिक हिरासत में हैं, जबकि अन्य की तलाश जारी है।

इस खबर को भी पढ़ें : जमशेदपुर में आधी रात ‘एनकाउंटर’; कैरव गांधी के किडनैपरों को पुलिस ने मारी गोली

अब पुलिस की नजर इस सबसे बड़े सवाल पर टिकी है—क्या कैरव गांधी के अपहरण के बदले फिरौती की रकम वाकई ली गई थी या पुलिस दबाव में अपराधी पीछे हट गए? इस रहस्य से पर्दा उठना अभी बाकी है, लेकिन इतना तय है कि यह मामला सिर्फ अपहरण नहीं, बल्कि अंतरराज्यीय और अंतरराष्ट्रीय साजिश की खौफनाक मिसाल बन चुका है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Follow on Google News
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

Related Posts

पटना कोचिंग वार: बेउर जेल में बंद रौशन आनंद के भाई का नेपाल में मिला शव, जहर की आशंका

June 14, 2026

पाकिस्तान में महा-जलसंकट: बूंद-बूंद पानी को तरसा सिंध, ₹90 अरब का चावल उद्योग ठप!

June 14, 2026

आर्मी का नया ग्रूमिंग रूल: मूंछों की लंबाई 12 सेमी तय, परफ्यूम-डियोड्रेंट लगाने पर लगी रोक!

June 14, 2026

RECENT ADDA.

पटना कोचिंग वार: बेउर जेल में बंद रौशन आनंद के भाई का नेपाल में मिला शव, जहर की आशंका

June 14, 2026

पाकिस्तान में महा-जलसंकट: बूंद-बूंद पानी को तरसा सिंध, ₹90 अरब का चावल उद्योग ठप!

June 14, 2026

आर्मी का नया ग्रूमिंग रूल: मूंछों की लंबाई 12 सेमी तय, परफ्यूम-डियोड्रेंट लगाने पर लगी रोक!

June 14, 2026

सुबह-सुबह तीन कमर्शियल सिलेंडर फटने से दहली दिल्ली, मची भारी चीख-पुकार!

June 14, 2026

20 हजार की सैलरी और करोड़ों की जमीन, राम मंदिर के दान चोरों पर बड़ा एक्शन!

June 14, 2026
Today’s Horoscope
© 2026 Public Adda. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Adsense

Home

News

Web Stories Fill Streamline Icon: https://streamlinehq.com

Web Stories

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.