फॉण्ट कनवर्टर NEW

बोकारो में बड़ा खुलासा: बाइक चोर गैंग पकड़ा, नौ मोटरसाइकिल जब्त

Bokaro News: बोकारो जिले में लंबे समय से लोगों की मोटरसाइकिल चोरी होने की घटनाएं चिंता का कारण बनी हुई थीं। खासकर बालीडीह थाना क्षेत्र में रेलवे कॉलोनी, गुड्स शेड और गोविंद मार्केट के आसपास चोरी की शिकायतें लगातार आ रही थीं। पुलिस ने जब

अपनी भाषा में पढ़ें

Bokaro News: बोकारो जिले में लंबे समय से लोगों की मोटरसाइकिल चोरी होने की घटनाएं चिंता का कारण बनी हुई थीं। खासकर बालीडीह थाना क्षेत्र में रेलवे कॉलोनी, गुड्स शेड और गोविंद मार्केट के आसपास चोरी की शिकायतें लगातार आ रही थीं। पुलिस ने जब इस मामले में गंभीरता दिखाई और निगरानी बढ़ाई, तब जाकर बड़ा खुलासा सामने आया।

स्पेशल टीम ने टेक्निकल इनपुट के आधार पर पकड़ा गिरोह

मामलों की बढ़ती संख्या को देखते हुए बालीडीह थाना में कई एफआईआर दर्ज की गईं। इसके बाद डीएसपी हेडक्वार्टर की देखरेख में एक विशेष जांच टीम बनाई गई। टीम ने ह्यूमन इंटेलिजेंस और तकनीकी इनपुट दोनों का सहारा लिया। इसी दौरान तीन संदिग्धों की गतिविधियों पर पुलिस की नजर गई और उन्हें हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। पूछताछ में उन्होंने चोरी की मोटरसाइकिलों की बात कबूल की।

पुलिस ने उनके निशानदेही पर नौ मोटरसाइकिलें बरामद कीं। इसमें हीरो ग्लैमर, बजाज पल्सर और हीरो स्प्लेंडर प्लस जैसे मॉडल शामिल हैं। कई बाइक बिना नंबर प्लेट के भी मिलीं, जिससे साफ है कि चोरी कर बेचने के लिए इन्हें तैयार किया गया था।

चोरी की बाइकें पुरुलिया में बेची जाती थीं

जांच टीम के एक अधिकारी ने बताया कि गैंग का मास्टरमाइंड समशेर आलम चोरी की बाइकें पश्चिम बंगाल के पुरुलिया जिले में ले जाकर बेच देता था। उसका साथी अंगद कुमार चोरी की गाड़ियों को छिपाने, सुरक्षित रखने और आगे भेजने में मदद करता था। पुलिस ने बताया कि तीनों गिरफ्तार आरोपी अपने जुर्म को स्वीकार कर चुके हैं।

गैंग के अन्य सदस्य पर पुलिस की नजर

पुलिस के अनुसार यह गिरोह काफी बड़ा है और इसके कई सदस्य अभी भी फरार हैं। उन्हें पकड़ने के लिए लगातार छापेमारी चल रही है। थाना प्रभारी नवीन कुमार सिंह की अगुवाई में- संदीप कुमार, जितेंद्र यादव, वीरमणि कुमार, अजय राय और चंद्रदेव कुमार सहित कुल 13 पुलिसकर्मियों ने इस पूरे अभियान में हिस्सा लिया।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram