फॉण्ट कनवर्टर NEW

बिशनपुर में किसानों को बड़ी सौगात, 250 को मिला निशुल्क सब्जी बीज

बिशुनपुर: जिला उद्यान विभाग गुमला की ओर से बिशनपुर प्रखंड अंतर्गत सिरका पंचायत भवन में प्रखंड के सभी 10 पंचायतों के चयनित किसानों के बीच निशुल्क सब्जी बीज का वितरण किया गया। इस दौरान लौकी, भिंडी, कोहड़ा, करेला एवं मिर्च के प्रमाणित व टेस्टेड बीज

अपनी भाषा में पढ़ें

बिशुनपुर: जिला उद्यान विभाग गुमला की ओर से बिशनपुर प्रखंड अंतर्गत सिरका पंचायत भवन में प्रखंड के सभी 10 पंचायतों के चयनित किसानों के बीच निशुल्क सब्जी बीज का वितरण किया गया। इस दौरान लौकी, भिंडी, कोहड़ा, करेला एवं मिर्च के प्रमाणित व टेस्टेड बीज 250 किसानों के बीच वितरित किए गए।
कार्यक्रम का शुभारंभ जिला उद्यान पदाधिकारी द्वारा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल अपर समाहर्ता, गुमला एवं प्रखंड विकास पदाधिकारी, बिशनपुर को बुके देकर किया गया। इस मौके पर अपर समाहर्ता ने कहा कि बाजार में उपलब्ध निम्न गुणवत्ता वाले बीज से किसानों को नुकसान उठाना पड़ता था, जबकि सरकार द्वारा उपलब्ध कराए जा रहे निशुल्क व प्रमाणित बीज से बेहतर उत्पादन संभव है। इससे किसानों की आय बढ़ेगी।
उन्होंने किसानों को केसीसी योजना के माध्यम से बैंक से ऋण लेकर खेती को आगे बढ़ाने तथा धान की फसल को लैम्पस में बेचने के लिए प्रेरित किया।
प्रखंड विकास पदाधिकारी ने सरकार की विभिन्न कृषि योजनाओं की जानकारी देते हुए किसानों से योजनाओं का लाभ उठाने की अपील की। जिला तकनीकी प्रबंधक दीपक कुमार सिंह ने प्राकृतिक खेती के लाभ बताए।
वहीं बैंक ऑफ इंडिया, बिशनपुर शाखा के प्रबंधक ने किसानों को केसीसी ऋण के लिए बैंक से संपर्क करने की सलाह दी।
अक्षत फार्मर प्रोड्यूसर कंपनी लिमिटेड, बनारी के निदेशक लक्ष्मी नारायण साहू ने एफपीओ से जुड़कर खेती करने और उत्पाद के विपणन की जानकारी दी।
मौके पर शेरका पंचायत के किसान हरूप उरांव ने अपने अनुभव साझा करते हुए बताया कि एफपीओ के माध्यम से सब्जी व फूल की खेती कर उन्हें अच्छा लाभ हुआ है।
कार्यक्रम में शेरका पंचायत मुखिया जयमंत्री उरांव, निराशा पंचायत मुखिया पार्वती देवी सहित जनप्रतिनिधि, पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में किसान उपस्थित थे।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram