फॉण्ट कनवर्टर NEW

डुमरी में दर्दनाक सड़क दुर्घटना, साइकिल सवार जिंदगी से जूझ रहा

गुमला : जिले के डुमरी प्रखंड अंतर्गत भेड़ीतल के पास शुक्रवार की शाम एक सड़क हादसे में साइकिल सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी के अनुसार, बाजार से लौट रहे साइकिल सवार को बाइक पर सवार तीन लोगों ने जोरदार टक्कर मार दी,

अपनी भाषा में पढ़ें

गुमला : जिले के डुमरी प्रखंड अंतर्गत भेड़ीतल के पास शुक्रवार की शाम एक सड़क हादसे में साइकिल सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी के अनुसार, बाजार से लौट रहे साइकिल सवार को बाइक पर सवार तीन लोगों ने जोरदार टक्कर मार दी, जिससे साइकिल सवार दूर जा गिरा और बुरी तरह घायल हो गया।
घायल साइकिल सवार की पहचान जॉन प्रीतम खलखो (55 वर्ष), निवासी ग्राम सिंबरटोली के रूप में हुई है। टक्कर इतनी तेज थी कि सड़क पर अफरा-तफरी मच गई। हादसे में बाइक पर सवार सुखनंदन कुमार (28 वर्ष), निवासी ग्राम हड़सरी, को भी चोटें आई हैं।
घटना के बाद आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और घायलों को तत्काल डुमरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां दोनों का इलाज चल रहा है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बाइक की रफ्तार अधिक थी, जिसके कारण यह दुर्घटना हुई।
फिलहाल घायलों की स्थिति पर नजर रखी जा रही है। घटना की सूचना संबंधित थाना को दे दी गई है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram