Skip to content
Log In
योगी सरकार ने टीवी को बनाया क्लासरूम, बालवाटिका से 12वीं तक पांच चैनलों पर पढ़ाई CM योगी की पहल, यूपी के स्कूलों में लगेगी संविधान की पाठशाला टनकपुर-बनबसा को जलभराव से मिलेगी राहत, चम्पावत को CM धामी की 165 करोड़ की सौगात लोकसंस्कृति के संरक्षण के लिए CM धामी का ऐलान, बिंदुखत्ता में बनेगा सभागार सौली खड्ड के पास पुलिस की चेकिंग में खुला नशे का खेल, युवक गिरफ्तार धामी सरकार के पांच साल का रिपोर्ट कार्ड लेकर चुनावी मैदान में उतरेगी BJP: दीप्ति वोटर लिस्ट में अपना और परिवार का नाम जरूर जांच लें, DM की अपील प्रकाश पर्व पर CM धामी और राज्यपाल का संदेश, सेवा-सद्भाव अपनाएं CM धामी का ऐलान: श्रीनगर में बनेगी साइंस सिटी, देहरादून के लिए हेली सेवा SIR की जांच में फर्जी जन्म प्रमाणपत्रों का खुलासा, CEO ने अफसरों को चेताया

बाइक चोरी गिरोह का खुलासा, औरंगाबाद के तीन युवक गिरफ्तार

पलामू जिले की हुसैनाबाद पुलिस ने झारखंड और बिहार में सक्रिय बाइक चोर गिरोह का खुलासा किया है। पुलिस ने इस मामले में तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से चोरी की तीन मोटरसाइकिलें और दो स्मार्टफोन बरामद किए गए हैं। पुलिस के अनुसार, गिरोह के सदस्य पिछले करीब तीन वर्षों से अलग-अलग इलाकों में बाइक चोरी कर उन्हें कम कीमत पर बेचते थे।

पलामू: पलामू जिले की हुसैनाबाद पुलिस ने झारखंड और बिहार में सक्रिय बाइक चोर गिरोह का खुलासा किया है। पुलिस ने इस मामले में तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से चोरी की तीन मोटरसाइकिलें और दो स्मार्टफोन बरामद किए गए हैं। पुलिस के अनुसार, गिरोह के सदस्य पिछले करीब तीन वर्षों से अलग-अलग इलाकों में बाइक चोरी कर उन्हें कम कीमत पर बेचते थे।

वाहन जांच के दौरान मिला सुराग

हुसैनाबाद के एसडीपीओ दिव्यांश शुक्ल ने मंगलवार को प्रेस वार्ता में बताया कि पुलिस अधीक्षक कपिल चौधरी के निर्देश पर थाना प्रभारी चंदन कुमार के नेतृत्व में विशेष टीम बनाई गई थी।

यह भी पढ़ें: SIR की जांच में फर्जी जन्म प्रमाणपत्रों का खुलासा, CEO ने अफसरों को चेताया

इसी दौरान 12 अक्टूबर की रात बराही धाम जाने वाले रास्ते पर वाहन जांच के दौरान पुलिस ने एक संदिग्ध बाइक सवार को पकड़ा। पूछताछ में मिली जानकारी के आधार पर पुलिस ने दंगवार स्कूल मैदान में छापेमारी कर दो अन्य युवकों को गिरफ्तार कर लिया।

बिहार के औरंगाबाद के रहने वाले हैं तीनों आरोपी

गिरफ्तार युवकों की पहचान बिहार के औरंगाबाद जिले के नवीनगर थाना क्षेत्र निवासी ऋषु कुमार (19), अभिषेक कुमार (19) और आयुष कुमार (18) के रूप में हुई है।

पुलिस के मुताबिक, आरोपी हुसैनाबाद, अंबा, टंडवा, नवीनगर, कुटुंबा और औरंगाबाद समेत कई इलाकों में बाइक चोरी की घटनाओं को अंजाम देते थे। इसके बाद चोरी की मोटरसाइकिलों को कम कीमत पर बेच देते थे।

यह भी पढ़ें: लेवी नहीं मिली तो फूंक दिया कोयला हाईवा, मास्टरमाइंड समेत चार गिरफ्तार

गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश जारी

पुलिस ने आरोपियों के पास से तीन चोरी की मोटरसाइकिलें और दो स्मार्टफोन जब्त किए हैं। फिलहाल पुलिस गिरोह से जुड़े अन्य लोगों की पहचान करने और बाइक चोरी की दूसरी घटनाओं की जांच में जुटी है।

Sneha Kumari लेखक

संबंधित खबरें

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *