Close Menu
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Facebook X (Twitter) Instagram
Public AddaPublic Adda

  • Home
  • India
  • World
  • States
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Uttar Pradesh
  • Politics
  • Sports
  • Social/Interesting
  • More Adda
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Home»#Trending»वोटर लिस्ट में मैपिंग की बड़ी कवायद : रांची जिला प्रशासन 23 मई को सभी बूथों पर लगाएगा विशेष शिविर
#Trending

वोटर लिस्ट में मैपिंग की बड़ी कवायद : रांची जिला प्रशासन 23 मई को सभी बूथों पर लगाएगा विशेष शिविर

By Muzaffar HussainMay 20, 20262 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Threads Telegram
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link

अपनी भाषा चुनेें :

बटन दबाकर थोड़ा इंतज़ार करें...

रांची: झारखंड के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी-सह-सचिव (मंत्रिमंडल निर्वाचन विभाग) के निर्देश पर रांची जिला प्रशासन मतदाताओं की सहूलियत के लिए एक बड़ा अभियान चलाने जा रहा है। आगामी 23 मई 2026 (शनिवार) को रांची जिले के सभी सात विधानसभा क्षेत्रों के मतदान केंद्रों पर ‘अन-मैप्ड इलेक्टर लिस्ट’ (Un-Mapped Elector List) का प्रकाशन किया जाएगा। यह पूरी कवायद मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के तहत की जा रही है, जिसका मुख्य उद्देश्य हर योग्य मतदाता का नाम वोटर लिस्ट में सही तरीके से शामिल करना है।

जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त (डीसी) रांची, मंजूनाथ भजन्त्री के आदेशानुसार, यह सूची जिले के सभी सातों विधानसभा क्षेत्रों—तमाड़, सिल्ली, खिजरी, रांची, हटिया, कांके और मांडर के प्रत्येक मतदान केंद्र पर नागरिकों के लिए उपलब्ध कराई जाएगी। इस विशेष गहन पुनरीक्षण का मुख्य फोकस उन मतदाताओं पर है, जिनका नाम पिछले एसआईआर (2003) की मतदाता सूची से तकनीकी कारणों या किसी अन्य वजह से मैप नहीं हो पाया था। ऐसे सभी मतदाता शनिवार, 23 मई को सुबह 10 बजे से लेकर शाम 5 बजे के बीच अपने निर्धारित मतदान केंद्र (बूथ) पर जाकर इस विशेष सूची में अपना नाम चेक कर सकते हैं।

इस अभियान को शत-प्रतिशत सफल और पारदर्शी बनाने के लिए डीसी मंजूनाथ भजन्त्री ने कड़ा रुख अपनाया है। उन्होंने जिले के सभी निर्वाचक निबंधन पदाधिकारियों (ERO) और सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारियों (AERO) को निर्देश दिया है कि वे समय पर सूची का प्रकाशन सुनिश्चित करें। इसके साथ ही, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी, जिला शिक्षा पदाधिकारी और जिला शिक्षा अधीक्षक को भी अलर्ट मोड पर रखा गया है। इन विभागों के अंतर्गत आने वाले सभी बीएलओ (BLO – बूथ लेवल ऑफिसर) और बीएलओ पर्यवेक्षकों की मतदान केंद्रों पर निर्धारित समय तक अनिवार्य उपस्थिति तय करने को कहा गया है, ताकि बूथ पर आने वाले आम लोगों को किसी तरह की परेशानी न हो।

रांची जिला प्रशासन ने आम जनता और मतदाताओं से इस बेहद महत्वपूर्ण प्रक्रिया में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने की अपील की है। यदि पूर्व में किसी का नाम वोटर लिस्ट से अन-मैप रह गया है, तो वे इस मौके का फायदा उठाकर 23 मई को अपने बूथ पर पहुंचें, सूची में अपना नाम जांचें और मौके पर तैनात बीएलओ से संपर्क कर मैपिंग की आवश्यक प्रक्रिया को तुरंत पूरा करवाएं।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Follow on Google News
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

Related Posts

बिहार विधान परिषद के 10 सदस्यों ने ली शपथ, पवन सिंह पहली बार पहुंचे सदन

July 1, 2026

रांची को पहली बार मिली एशिया के सबसे पुराने ‘डूरंड कप’ की मेजबानी

July 1, 2026

3 करोड़ की रिश्वत मांगने के आरोप में हरियाणा कैडर के IPS दीपक गहलावत गिरफ्तार

July 1, 2026

RECENT ADDA.

बिहार विधान परिषद के 10 सदस्यों ने ली शपथ, पवन सिंह पहली बार पहुंचे सदन

July 1, 2026

NEET PG 2026 का शेड्यूल जारी, 30 अगस्त को होगी परीक्षा, आवेदन प्रक्रिया शुरू

July 1, 2026

IND vs ENG 1st T20: भारत ने टॉस जीतकर चुनी बल्लेबाजी, वैभव को मौका नहीं

July 1, 2026

रांची को पहली बार मिली एशिया के सबसे पुराने ‘डूरंड कप’ की मेजबानी

July 1, 2026

3 करोड़ की रिश्वत मांगने के आरोप में हरियाणा कैडर के IPS दीपक गहलावत गिरफ्तार

July 1, 2026
Today’s Horoscope
© 2026 Public Adda. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Adsense

Home

News

Web Stories Fill Streamline Icon: https://streamlinehq.com

Web Stories

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.